बजट 2003-04 : ‍मुख्य बिंदु

वित्तमंत्री के बजट भाषण के मुख्‍य बिन्दु

Webdunia
*आयकर और निगमित कर दरों में कोई परिवर्तन नहीं।
*व्यक्तिगत आयकर पर 5 प्रतिशत का अधिभार हटा, अन्य अधिभार आधे हुए।
*मानक कटौती बढ़ी।
*शेयर होल्डरों का लाभांश कर मुक्त।
*आवास ऋणों पर कर संबंधी रियायतें जारी।
*वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगता वाले व्यक्तियों को करों में अधिक छूट।
*लाइट डीजल पर 1.50 रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त उत्पादन शुल्क।

*डीजल और मोटर स्पिरिट पर 50 पैसे का अधिभार।
*उत्पाद शुल्क के लिए त्रि.स्तरीय ढाँचा प्रस्तावित।
*शीर्ष सीमा शुल्क 30 से घटकर 25 प्रतिशत।
*मोटर कार, एयर कंडीशनर और शीतल पेय सस्ते।
*आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर अधिक जोर।

*40 हजार करोड़ रुपए की 48 नई सड़क परियोजनाएँ।
*दो हवाई अड्डों और दो बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
*कपड़ा क्षेत्र के लिए कई प्रोत्साहन।
*कई परिधानों और कपड़ों पर उत्पाद शुल्क घटा।

*गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास योजनाओं की विकास समिति।
*सरकारी कार्मचारियों के लिए एलटीसी बहाल।
*सार्वजनिक भविष्य निधि और लघु बचत पर ब्याज दर में एक प्रतिशत कमी।
*भारतीय जीवन बीमा निगम नौ प्रतिशत आय वाली एक विशेष पेंशन योजना चलाएगा।
*आवासीय संपत्ति के निर्माण या खरीद के लिए डेढ़ लाख रुपए तक आयकर के अधीन कटौती योग्य ब्याज जारी रखा जाएगा।
*दो बच्चों के लिए प्रति बच्चा ।2000 रुपए तक के शिक्षा खर्च पर आयकर में छूट।
*पचास किलो यूरिया बैग कीमत 12 रुपए, डीएपी तथा एमओपी की कीमत दस रुपए बढ़ी मिश्रित उर्वरक की कीमतें भी बढेंगी।

*खुरदरे रंगीन रत्नों पर सीमा शुल्क घटकर पाँच प्रतिशत।
*आयातित सोने पर सीमा शुल्क घटकर 100 रुपए प्रति दस ग्राम किया गया।
*सीमेंट की दर में 50 रुपए प्रति टन की बढोतरी।
*हलके डीजल पर प्रति लीटर डेढ़ रुपए अतिरिक्त उत्पाद शुल्क।

*बिना ब्रांड की सर्जरी पट्टियाँ, रजिस्टर, छतरियाँ, क‍िरासिन, प्रेशर लालटेन, नकली जरी, चेपदार टेप, साइकिलें, खिलौने, बर्तन और रसोई की वस्तुएँ, चित्रित टाइलें, शोधक चश्मों के शीशे सस्ते।
*मोटर कार पर उत्पाद शुल्क 32 से घटकर 25 प्रतिशत।
*साधारण सेवा कर 5 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत तथा दस नई सेवाओं पर लेवी लगाई गई।

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर रवाना, ब्रिक्स को लेकर क्या बोले?

Weather Update: हिमाचल में 11 जगह बादल फटने से तबाही, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

बाइक टैक्सी को केंद्र सरकार की हरी झंडी, लेना होगी राज्य सरकार की भी मंजूरी

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का पहला जत्था रवाना

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी