बजट में महिलाओं को छूट नहीं

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2011 (19:48 IST)
केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने बजट में महिलाओं को आयकर छूट की सीमा में कोई अतिरिक्त राहत नहीं दी है।

वित्त मंत्री ने वर्ष 2011-12 के लिए आज पेश किए गए अपने बजट में सामान्य करदाताओं को मौजूदा आयकर छूट की सीमा 1.60 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए करने का प्रस्ताव रखा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 2.40 लाख रुपए से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए करने का प्रस्ताव किया।

हालाँकि महिलाओं के लिए आयकर छूट की सीमा में उन्होंने किसी तरह के परिवर्तन की घोषणा नहीं की और इसे मौजूदा 1.90 लाख रुपए ही बरकरार रखा है।

केपीएमजी (इंडिया) के कार्यकारी निदेशक विकास वासल ने कहा कि सरकार पूरे कर ढाँचे को सरल करने का प्रयास कर रही है और प्रत्यक्ष कर संहिता का रास्ता साफ कर रही है। प्रस्तावित प्रत्यक्ष कर संहिता एक अप्रैल 2012 से लागू हो जाएगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित