पाक तालिबान के सरगना मुल्ला फजलुल्ला पर 32 करोड़ का इनाम

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (10:18 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तानी तालिबान के सरगना मुल्ला फजलुल्ला के बारे में जानकारी देने के लिए 50 लाख डॉलर (लगभग 32 करोड़) का इनाम रखा है।
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि मुल्ला फजलुल्ला के अलावा अब्दुल वली और मंगल बाघ के बारे में जानकारी देने वाले को 30-30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। अमेरिका की तरफ से यह घोषणा उस वक्त‍ हुई है, जब पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ 2 दिन की यात्रा पर वॉशिंगटन में हैं।
 
बयान में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने तीनों आतंकवादियों की जानकारी देने के लिए इनाम की घोषणा इसलिए की है, क्योंकि ये पाकिस्तान के साथ-साथ अफगानिस्तान में अमेरिकी गठबंधन सेना के लिए खतरा है।
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने जनवरी में पाकिस्तान के अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकवादी संगठनों पर कार्रवाई करने और अपनी सरजमीं पर उसके पनाहगाह को नेस्तनाबूद करने में नाकाम रहने पर उसे 2 अरब डॉलर की सुरक्षा मदद रोक दी थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख