Biodata Maker

अगर ठान लोगे तो कुछ भी असंभव नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2012 (16:19 IST)
सन्‌ 1972 के म्यूनिख ओलिम्पिक में शामिल 22 वर्षीय अमेरिकी तैराक मार्क स्पिट्ज इस लक्ष्य के साथ आया था कि इस बार तो वह अपने हमवतन डॉन स्कोलेंडर द्वारा 1964 के टोकियो ओलिम्पिक की तैराकी स्पर्धाओं और धावक जेसी ओवंस द्वारा 1936 के बर्लिन ओलिम्पिक में एक ही ओलिम्पिक में हासिल 4-4 स्वर्ण पदकों के रिकॉर्ड को तोड़कर ही रहेगा।

FILE
इसी सपने के साथ वह 1968 के मेक्सिको सिटी ओलिम्पिक में भी उतरा था। तब उसने 6 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के दावे किए थे, लेकिन वह टीम स्पर्धाओं के 2 स्वर्ण पदकों के अलावा एक रजत और एक कांस्य पदक ही जीत सका। लेकिन वह अपना सपना बरकरार रखते हुए अगले ओलिम्पिक की तैयारियों में जुट गया। चार साल बाद वह पूरी तैयारी के साथ म्यूनिख ओलिम्पिक में उतरा।

इस बीच उसने तैराकी में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए, जिससे उसे 'मार्क द शार्क' कहा जाने लगा। इधर ओलिम्पिक शुरू हुआ, उधर मार्क की झोली में एक के बाद एक स्वर्ण पदक आने लगे। इसके बाद 4 सितंबर 1972 को 4 ×100 मीटर की मेडले रिले स्पर्धा में तीसरे नंबर के तैराक के रूप में जीतते हुए एक ही ओलिम्पिक में सात स्वर्ण पदक जीतने का नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला।

उसने सभी स्पर्धाओं में नए विश्व रिकॉर्ड भी बनाए। उसकी जीत को एक अजूबे की तरह देखा गया और यह कहा जाने लगा कि अब यह रिकॉर्ड टूटना असंभव है।

कहते हैं असंभव शब्द तो आलसियों के शब्दकोश में ही मिलता है। साहसी और धैर्यवान लोग तो असंभव के बारे में सोचते भी नहीं, न ही उन्हें यह शब्द सुनाई देता है। उनके सामने आते ही 'अ' अक्षर साइलेंट जो हो जाता है। वैसे भी असंभव के लिए अंग्रेज़ी शब्द इम्पॉसिबल खुद कहता है कि 'आई एम पॉसिबल।' जुनूनी लोग इसे इसी रूप में लेकर असंभव चीजों को अपने जज्बे से संभव करते जाते हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Jeffrey Epstein files का नया धमाका, बिल गेट्स और वुडी एलन समेत कई दिग्गजों की तस्वीरें आई सामने, ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ा

रूस किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगा.. राष्‍ट्रपति पुतिन ने क्‍यों दिया यह बयान...

SIR : गुजरात और तमिलनाडु की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, कैसे चेक करें अपना नाम

CM नीतीश कुमार से नाराज नहीं हिजाब वाली लड़की, नौकरी ज्‍वॉइन करेगी, इधर मुफ्ती की बेटी ने करवाई एफआईआर

PM मोदी का X पर दबदबा, 'मोस्ट लाइक्ड' रैंकिंग में टॉप पर रहे प्रधानमंत्री

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वॉयस ओवर के लिए ऑनलाइन जॉब कैसे सर्च करें?

MP में पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए पूरा प्रोसेस

UPSC प्रमुख पहली बार टाउन हॉल के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीत

17 फरवरी से शुरू हो सकते हैं CBSE एग्जाम, 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet जारी