चाँद पर पड़े भारत के कदम

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2009 (17:19 IST)
महत्वाकांक्षी अभियान पर निकला भारत का पहला चंद्रयान-प्रथम शनिवार को जटिल प्रक्रिया से गुजरकर सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया। चंद्रयान के धरती से रवाना होने के 18 दिन बाद इसे चंद्रमा की कक्षा में दाखिल कराया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने अंतरिक्षयान पर लगे द्रव ईंधनों में 817 सेकंड तक फायरिंग कर इसे चंद्रमा की कक्षा में भेजा।

इसरो प्रवक्ता एस. सतीश ने कहा चंद्रमा की कक्षा में स्थापना का कार्य शाम चार बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ और यह 817 सेकंड 14 मिनट चला। उन्होंने कहा उपग्रह को 7502 किलोमीटर गुणा 500 किलोमीटर की चंद्रमा की दीर्घवृत्तीय कक्षा में स्थापित किया गया है।

यह कार्य होने पर राहत की साँस लेते हुए इसरो अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने कहा आज अभियान का सबसे अहम क्षण था। अंतरिक्षयान को 22 अक्टूबर को प्रक्षेपित किया गया था और चार नवंबर को उसे चंद्रमा की ट्रांस्फर टैजेक्टरी (स्थानान्तरण कक्ष) में स्थापित किया गया था।

धरती से 38 लाख 6 हजार किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहे अभियान को शहर के बाहरी इलाके पीनया स्थित इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एवं कमान नेटवर्क से ब्यालालु स्थित भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क (आईडीएसएन) की मदद से नियंत्रित किया गया।

चंद्रयान को अब धीरे-धीरे नीचे उतारा जाएगा और चंद्रमा के सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर वृत्तीय कक्षा में स्थापित किया जाएगा। तीन सौ छियासी करोड़ रुपए के चंद्र अभियान में चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक यान का दाखिला महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसकी सफलता आज की सफल या विफल प्रक्रिया पर निर्भर थी।

अंतरिक्ष विशेषज्ञों के अनुसार चंद्रमा की कक्षा में स्थापना का चुनौतीपूर्ण कार्य खतरे से खाली नहीं था, क्योंकि ऐसे क्षेत्र से गुजरना था, जिसमें पृथ्वी और चंद्रमा का गुरुत्व बल एक-दूसरे को लगभग शून्य कर देते हैं।

इसका नतीजा यह होता कि थोड़ा भी विचलन होने पर अंतरिक्ष यान चंद्रमा या पृथ्वी या गहरे अंतरिक्ष की ओर जाने वाले किसी नए रास्ते पर चल देता।

विशेषज्ञों ने याद दिलाया कि अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के करीब 30 प्रतिशत मानवरहित चंद्र अभियान चंद्रमा की कक्षा में दाखिले के वक्त नाकाम हो गए थे।

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

उफनती नदियां, भयानक जंगल और फिर सपनों का अंत, अमेरिका से लौटे युवाओं की दर्दनाक दास्तान

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला

New Income Tax Bill : नए आयकर विधेयक में नहीं होंगे लंबे वाक्य और प्रावधान, जानिए संसद में कब हो सकता है पेश

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी को साथ लेकर यमुना का पानी पिएं अरविंद केजरीवाल : नायब सिंह सैनी

Uttarakhand : तीन तलाक के खिलाफ लड़कर मिसाल बनीं शायरा बानो ने CM धामी से की मुलाकात, UCC पर जताया आभार

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, अब तक के निचले स्तर पर, जानिए कितनी हुई गिरावट

TRAI का बड़ा फैसला, बदल जाएंगे पूरे देश के लैंडलाइन नंबर

शेख हसीना के बयान से यूनुस सरकार को क्यों लगी मिर्ची, भारत से क्या कहा