चुनाव में रही भारी बदइंतजामी

Webdunia
रायपुर। लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने अफसरों की शिकायत चुनाव आयोग को भेजी है। पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य के विधानसभा चुनाव में भारी अव्यवस्था रही। इस वजह से कर्मचारियों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी। आयोग को सौंपे ज्ञापन में संघ ने लोकसभा और अन्य चुनावों में व्यवस्था दुरुस्थ करने की बात कही है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद मिश्रा व कार्यकारी अध्यक्ष पतिराम कश्यप ने बताया कि चुनाव में अव्यवस्था की शिकायत चुनाव आयोग नई दिल्ली और राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई है। चुनाव में कर्मचारियों की सुविधाओं को नजर अंदाज किया गया। उन्हें मतदान सामग्री के लिए बेवजह भटकना पड़ा। कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए आयोग ने काफी बजट दिया था, लेकिन उनका सदुपयोग नहीं किया गया। मतदान कर्मचारियों को छोड़कर किसी भी वर्ग के कर्मचारियों को मानदेय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारी दशहरा और दीवाली में अपने गृहग्राम नहीं जा सके। चुनाव में पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने में वरिष्ठता का ध्यान नहीं रखा गया।

कई वरिष्ठों को कनिष्ठों के नीचे रहकर काम करना पड़ा। अधिकारियों ने ड्यूटी लगाने में भारी अव्यवस्था रखी। कुछ कर्मचारियों को तीन-तीन ड्यूटी आदेश दिए गए। संघ ने आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों और चहेतों को चुनाव कार्य में नहीं लगाया गया। मिश्रा ने चुनाव के दौरान जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई, उनके परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति करने की माँग की है। (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर