छत्तीसगढ़ में भाजपा का अजीब संयोग

न एक सीट ज्यादा न एक सीट कम

Webdunia
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार एक अजीब संयोग रहा यहाँ भाजपा अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही और उसकी सीटों की संख्या में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ।

छत्तीसगढ़में 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटें मिली थी और संयोग देखिए कि इस बार भी उसका आँकड़ा 50 पर ही जाकर ठहरा। कांग्रेस ने इस बार पिछले बार के मुकाबले एक सीट का इजाफा किया। पिछले चुनाव में पार्टी को यहाँ 37 सीटें मिली थी जबकि इस बार वह 38 सीट पाने में कामयाब हुई।

पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जहाँ तीन में सफलता हासिल की वहीं मध्यप्रदेश में उसने अपने प्रदर्शन में पिछली बार के मुकाबले अच्छा सुधार किया।

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में भाजपा शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही लेकिन कांग्रेस यहां अपनी सीटें तकरीबन दोगुनी करने में कामयाब हुई। 2003 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 38 सीटें मिली थी।

राजस्थान में कांग्रेस को पिछली बार की 56 सीटों के मुकाबले इस बार 96 सीटें हासिल हुई है और वह राज्य में पांच साल के बाद सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

दिल्ली में शीला दीक्षित ने जबर्दस्त सफलता हासिल करते हुए कांग्रेस सरकार की हैट्रिक बनाई। लेकिन पिछले बार के मुकाबले उसे सात सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। 2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 49 सीटें मिली थी जबकि इस बार पार्टी को 42 मिली हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम