कांग्रेस ने भाजपा से छीनी राजेंद्रनगर सीट

Webdunia
सोमवार, 15 दिसंबर 2008 (18:54 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए कांग्रेस ने सोमवार को राजेंद्रनगर सीट भाजपा से छीन ली।

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से भाजपा ने तीन बार विधायक रह चुके पूरनचंद्र योगी की विधवा आशा को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस के रमाकांत गोस्वामी ने आशा को 5406 मतों से हरा दिया।

योगी ने प्रचार के दौरान 29 नवंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी वजह से इस सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था। राजेंद्रनगर सीट पर 13 दिसंबर को मतदान हुआ।

इस जीत के साथ ही 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। भाजपा के विधायकों की संख्या 23 है, जबकि बसपा के दो और इनेलोद का एक विधायक है।

परिणाम की घोषणा के बाद उत्साहित गोस्वामी ने बताया मतदाताओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भरोसा जताया। लोग पटेल नगर में मेरे काम को भी जानते हैं। पिछले चुनाव में मैंने पटेल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

निवृत्तमान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रहे गोस्वामी को 29394 मत, आशा योगी को 23988 मत और बसपा के त्रिलोकचंद शर्मा को 15871 मत मिले।

राजेंद्रनगर सीट के कुल मतदाताओं में से करीब आधे ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पूरन चंद योगी ने 1993 से राजेंद्रनगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam terrorist attack : TRF के आतंकी थे पहलगाम के दरिंदे, कैसे करता है काम, कौन हैं आका, क्या है इसका मकसद, क्यों रची थी साजिश

Pahalgam Attack : आतंकी कर रहे थे गोलीबारी, 2 जोड़ों की इस तरह बची जान, सुनाई अपनी भयावह कहानी

Pahalgam Attack : आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक हुई खत्‍म, सभी दलों ने सरकार के इस कदम का किया समर्थन, सुरक्षा को लेकर उठाए ये सवाल

UP बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को, 54 लाख छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

Pahalgam Terrorist Attack : क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश