उद्योग और विरासतस्थल बने प्रमुख चुनावी मुद्दा

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:13 IST)
गुजरात के पंचमहल जिले के हलोल कस्बे में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा और कांगेस के बीच उद्योग औ र यूनेस्को विश्व विरासतस्थल संबंधी विवाद प्रमुख मुद्दे होंगे।

हलोल में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योग हैं। इनमें जनरल मोटर्स का एक संयंत्र भी है। अहमदाबाद से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित हलोल से अभी भाजपा के जयद्रथसिंह परमार विधायक हैं। उन्होंने 2002 के चुनाव में कांग्रेस के उदेसिंह बारिया को हराया था।

भाजपा को जहाँ मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास मंत्र का सहारा है, वहीं कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को भुनाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि उद्योगों से स्थानीय लोगों का भला नहीं हुआ है। राजनेताओं के साथ साठगाँठ के कारण अधिकतर कंपनियाँ लोगों को अनुबंध के आधार पर भर्ती कर रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें भविष्यनिधि जैसे अतिरिक्त फायदे नहीं मिल रहे। इसके अलावा नौकरी भी स्थाई नहीं है। साथ ही अन्य लोगों का कहना है कि वे निर्धारित समय से भी अधिक काम करते हैं लेकिन उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

कांग्रेस यूनेस्को विश्व विरासत स्थल पावागढ़ और चम्पानेर को भी चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीण लोग परेशान हैं क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इसके निकट कुछ भी निर्माण की इजाजत नहीं दे रहा।

वर्ष 1980 से लगातार ही इस सीट पर काबिज बारिया ने कहा हमारे लिए स्थानीय मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। वे हमारे लिए चुनावी मुद्दा होगा। हम विश्व विरासत स्थल के मुद्दे पर ग्रामीणों के साथ हैं क्योंकि एएसआई इसके निकट किसी निर्माण कार्य की इजाजत नहीं दे रहा।

परमार इसे खारिज करते हुए कहते हैं कि यूनेस्को का दर्जा कोई मुद्दा ही नहीं है। उन्होंने कहा कुछ लोग पावागढ़ को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली बार भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी। इस बार हम इसे भारी अंतर से जीतेंगे।

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, भयानक हुआ युद्ध

Indore : कांग्रेस पार्षद ने की लव जिहाद के लिए फंडिंग, FIR दर्ज, आरोपी फरार

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

हाइफा पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद अडानी पोर्ट के क्या हाल हैं

viral Video : चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान