प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी गोधरा सीट

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:52 IST)
गुजरात के चुनावी घमासान के अंतिम चरण में पहुँचने के साथ ही वर्ष 2002 के दंगों के केंद्र में रहे गोधरा विधानसभा क्षेत्र में जीत कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा चुनाव में शामिल हर व्यक्ति गोधरा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस सीट को जीतना सिर्फ संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि आन की बात है। हम इस सीट पर हार बर्दाश्त नहीं कर सकते।

कांग्रेस के लिए भी यहां की जीत कम महत्व नहीं रखती। पंचमहल जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजितसिंह एस. भाटी ने कहा हिंदुत्व की तेज लहर में भाजपा ने पिछली बार यह सीट जीत ली थी। उस समय गोधरा भाजपा के लिए साख का प्रश्न बन गया था, लेकिन अब यहाँ किसी तरह की हार बुराई पर अच्छाई जीत की तरह होगी।

जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने वर्तमान विधायक हरेश भट्‍ट की जगह कलोल के विधायक प्रभातसिंह चौहान को गोधरा से मैदान में उतारा है। चौहान की छवि मुसलमानों के बीच भी बेहतर है। गोधरा में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता हैं।

कांग्रेस ने सीके राउलजी को चुनाव मैदान में उतारा है। मजे की बात है कि 1992 में दोनों प्रत्याशी आमने-सामने थे, लेकिन दोनों की पार्टियाँ अब बदल गई हैं। तब राउलजी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और चौहान को मात दी थी।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा, हुई मॉकड्रिल, सुरक्षाबल सतर्क