इन ट्रेंड - लाख की ज्वेलरी

Webdunia
ND
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो फैशन की दौड़ में हरदम बनी रहती है। लाख उनमें से एक है। त्‍योहार हो या पार्टी इसका आकर्षण कम नहीं होता है। ज्‍वेलर्स की माने तो ट्रेडि‍शनल मौके पर महि‍लाएँ लाख ज्‍वेलरी पहनना अधि‍क पसंद करती हैं।

यही वजह है कि‍ इन दि‍नों मार्केट में 24 शेड्स में लाख की चूड़ि‍याँ उपलब्‍ध हैं। सि‍र्फ चूड़ि‍याँ ही नहीं इसके अलावा जड़ाऊ सेट, अंगूठी, टो रिंग, ब्रेसलेट, बि‍छि‍या करधन जैसे कई आर्टीकल युवति‍यों और महि‍लाओं को लुभाते हैं। इनकी कीमत 50 से लेकर 500 रु. तक है।

स्टोन जड़ी बैगल्स
लाख के कड़ों व चूड़ियों की माँग कभी कम नहीं होती है। रंगीन पत्थर जड़े ये कड़े हर रंग व रूप में उपलब्ध है। पतली चार चूड़ियाँ, पेयर के साथ एक हाथ में पहना जाने वाला कड़ा माँग ज्यादा होती है। मीनाकारी के साथ मोती और डायमंड के काम्बिनेशन में इस पर की गई शानदार कारीगरी महिलाओं को आकर्षित करती है। यह अमूमन सभी रंगों में उपलब्ध होता है।

महिलाओं व लड़कियों में इसकी लोकप्रियता की वजह है। हमारी संस्कृति में इसे शुभ मानना। सच्चे लाख की चूड़ियाँ और सेट 150 से 2000 रुपए तक बाजार में उपलब्ध है।

गन मेटल विद् मीना
इन दिनों मार्केट में लाख की ज्वेलरी पर गन मेटल पर मीना जड़ाऊ काम देखा जा रहा है। साथ ही मोती, सेट बेल्जियम कांच, जिग-जेग, मोर की आकृति के जड़ाऊ सेट, फूल की आकृति के साथ राजस्थानी थेवा डिजाइन भी अब लाख में दिखाई देने लगा है। कुछ सेट में तो नख से शिख तक की ज्वेलरी भी अवेलेबल है।

मसलन माँग का टीका, झुमका, हार, नथ, कंगन, चूड़ी, अंगूठी, बाजूबंद, करधन, पायजेब, बिछिया के साथ मेचिंग बिंदी। कटोरा तालाब स्थित प्रिंस ज्वेलरी के संचालक एन के राजपाल के मुताबिक इसकी वेराइटी ही महिलाओं और लड़कियों को इस ओर खींच लाती है।

मल्टीकलर का क्रेज
वे दिन गए जब लाख ट्रेडिशनल रंगों में मिलता था। अब ड्रेस से मेल खाती लाख ज्वेलरी आप खरीद सकते हैं। फिर चाहे वह नीला, फिरोजी या पिंक कलर ही क्यों न हो। मल्टीकलर में उपलब्धता की वजह से यह पार्टी आभूषण में शामिल हो गया है। श्री राजपाल के मुताबिक इसकी डिमांड त्योहारी सीजन में खासतौर से बढ़ जाती है। नवरात्र पर इसकी माँग जोरों पर होती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

‘कामसूत्र’ की धरती भारत में ‘सहवास’ पर इतना संकोच क्‍यों?

रथ यात्रा पर निबंध: आस्था, एकता और अध्यात्म का भव्य संगम, जगन्नाथ रथ यात्रा में क्या है इस साल खास?

कद्दू के बीज ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए कितनी मात्रा में खाने से होता है फायदा

कैसे बनाते हैं भगवान जगन्नाथ का खिचड़ी भोग, यहां पढ़ें सात्विक रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

क्या महिलाओं में कार्डियक अरेस्ट है ज्यादा घातक? शेफाली जरीवाला डेथ केस से मिल रहे संकेत

दुनिया के जाने-माने लोगों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बारे में क्या कहा, पढ़ें 10 अनसुने कथन

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका