कंप्यूटराइज्ड हो चुकी है ब्रेल की वर्णमाला

4 जनवरी : लुई ब्रेल के जन्मदिवस पर विशेष

Webdunia
ND
ND
उभरे हुए छह बिंदुओं से विशेष वर्णमाला तैयार कर लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों के लिए एक वैश्विक लिपि तैयार की जिसमें कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के आने से पुस्तकों का प्रकाशन कार्य तेज हो चुका है।

भारत में नेत्रहीनों के लिए कई विशेष स्कूल हैं और अब तो ऊँची कक्षाओं में भी ब्रेल लिपि में किताबें उपलब्ध होने लगी हैं। गैरसरकारी संस्था नेशनल फेडेरशन ऑफ ब्लाइंड (एनएफबी) नेत्रहीनों के लिए किताबों का प्रकाशन और संग्रह करती है।

संस्था में कापीहोल्डर शिवपराग सिंह ने कहा, ‘विज्ञान और गणित की किताबें अब ऊँची कक्षाओं के लिए भी उपलब्ध होने लगी हैं। पहले अधिकतर नेत्रहीन आठवीं कक्षा तक ही पढ़ पाते थे जो अब किताबों की उपलब्धता के कारण 10वीं और आगे तक पढाई कऱने में भी सक्षम हैं।’ सिंह ने कहा कि कंप्यूटर में कार्य होने से विशेष कोड की संख्या बढ़ चुकी है। इन विशेष कोड में विशेष कैरेक्टरों का बड़ा संग्रह होता है जिनसे पुस्तकें तैयार होती हैं। इससे अब विविध विषयों में किताबें भी उपलब्ध होने लगी हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारत की महत्वाकांक्षी शिक्षा परियोजना सर्व शिक्षा अभियान में भी नेत्रहीन बच्चों के लिए शिक्षा देने की व्यवस्था है। उनके लिए ब्रेल में किताबें तैयार की जा रही हैं।’ इस परिसंघ में 25 हजार से अधिक सदस्य हैं और इसे विश्व नेत्रहीन संघ की मान्यता प्राप्त है।

लुई के स्कूल में कुल 14 किताबें थी और उन्होंने सारी पढ़ डालीं। उन्होंने महसूस किया कि नेत्रहीनों की पढ़ाई में काफी परेशानियाँ हैं। इसके बाद उन्होंने अपना लक्ष्य बना लिया कि नेत्रहीनों के लिए ऐसी व्यवस्था बनानी है जिससे वे अपनी उंगली की मदद से पढ़ सके।

उन्होंने छह बिंदुओं (डाट्‍स) की मदद से ऐसी वर्णमाला बनाई जिसे छूकर नेत्रहीन भी पढ़ सकते थे। पूरे विश्व में इस विशेष वर्णमाला में कई किताबें आ चुकी हैं।

एनएफबी में कार्यरत अतुल ने कहा कि पहले ब्रेल में किताबों को तैयार करने का काम हाथ से होता था लेकिन कंप्यूटर आने के बाद से पुस्तकों के प्रकाशन में तेजी आई है।

सिंह ने कहा कि इन विशेष प्रकार की पुस्तकों के प्रकाशन और संग्रह में नेत्रहीन भी उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं। प्रू फ रीडर का काम तक वह देख सकते हैं। दिन प्रति दिन प्रगति से नेत्रहीनों का स्वावलंबन बढ़ता जा रहा है।
( भाषा)

दृष्टिहीनों को ज्योति देने वाले लुई ब्रेल

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में इन हर्बल प्रोडक्ट्स से मिलेगी सनबर्न से तुरंत राहत

जल की शीतलता से प्रभावित हैं बिटिया के ये नाम, एक से बढ़ कर एक हैं अर्थ

भारत-पाक युद्ध हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

सभी देखें

नवीनतम

जानिए लिवर की समस्याओं से कैसे वेट लॉस पर पड़ता है असर

बेटे के लिए 'व' से शुरू होने वाले सुन्दर नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

अपनी पत्नी को इस अंदाज में दीजिए जन्मदिन की बधाई, आपके प्यार से खिल उठेगा लाइफ पार्टनर का चेहरा

जानिए कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ , किस परिवार से आता है क्रिकेट का यह युवा सितारा?

एक ग्रह पर जीवन होने के संकेत, जानिए पृथ्वी से कितना दूर है यह Planet