जनरल नॉलेज : विशालकाय फूल रेफ्लेशिया के बारे में

Webdunia
ND
रेफ्लेशिया अर्नोल्डी पौधे पैरेसाइट होते हैं और ज्यादातर टेट्रास्टिग्मा जीनस के वाईन के पौधों पर बढ़ते हैं। जब तक इनके फूल न खिलें, यह पौधे अदृश्य होते हैं, क्योंकि न तो इसका तना होता है और न ही पत्तियां। हां, इस पौधे की जड़ें ज़रूर होती हैं, लेकिन वो भी वाईन के टिशू में काफी गहराई में होती हैं।

रेफ्लेशिया पौधे की मौजूदगी तभी पता चलती है, जब वाईन पर इसकी कली आती है। इस कली को खिलने में नौ से बारह महीने का समय लगता है। बस, इस दौरान ही रेफ्लेशिया की मौजूदगी मालूम की जा सकती है। इस फूल की एक और रोचक बात यह है कि इसकी कली फूल बनने के पहले एक बड़े पत्तागोभी के आकार में बढ़ती है। रेफ्लेशिया के फूल बारिश के मौसम में रात के समय खिलते हैं।

रेफ्लेशिया फूल से सड़े मांस की दुर्गंध आती है, इसीलिए इसे कोर्पस्‌ (लाश) फ्लावर या मीट (मांस) फ्लावर भी कहा जाता है। रेफ्लेशिया के फूल लाल रंग के होते हैं। फूल की पांच पंखुड़ियां चमकीली और धब्बेदार होती हैं। इन फूलों का वजन 7-11 किग्रा होता है और व्यास 1 मीटर तक हो सकता है।

रेफ्लेशिया का फूल बीच में से कुएं की तरह होता है। इस कुएं में एक उभरी हुई सेंट्रल डिस्क होती है, जिस पर वर्टिकली कई कांटें लगे होते हैं। रेफ्लेशिया का फूल केवल 5-7 दिनों तक ही खिला रहता है, इसके बाद ये काला पड़कर सड़ने लगता है। यह मलेशिया, सुमात्रा, जावा, थाईलैंड, बोर्नियो और फिलीपींस के वर्षावनों में पाया जाता है।

ये फूल युनिसेक्शुअल होते हैं यानी नर और मादा फूल अलग-अलग होते हैं, इसलिए ये फूल पोलिनेशन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर होता है। रेफ्लेशिया फूल की दुर्गंध इस पौधे का एडेप्टेशन है। इस गंध से कीड़े-मकोड़े आकर्षित होते हैं, जो फूल के पोलीनेशन में सहायक होते हैं। यह फूल काफी दुर्लभ है और लुप्त होने की कगार पर है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय सेना पर निबंध: शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की बेजोड़ मिसाल, जानिए भारतीय सेना की वीरता की महागाथा

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

क्या चीन के इस बांध ने बदल दी धरती की रफ्तार? क्या है नासा के वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

सिर्फ एक सिप भी बढ़ा सकता है अल्जाइमर का खतरा, जानिए ये 3 ड्रिंक्स कैसे बनते हैं ब्रेन के लिए स्लो पॉइजन