आसान नहीं है मोदी की राह

एक्जिट पोल की रिपोर्ट

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:49 IST)
गुजरात में मंगलवार को संपन्न पहले चरण के चुनाव में एक्जिट पोल की रिपोर्ट पर यदि भरोसा किया जाए तो मुख्‍यमंत्री नरेन्द्र मोदी की राह आसान नहीं है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 87 सीटों के लिए आज करीब 60 फीसदी मतदान हुआ।

स्टार न्यूज-नीलस न के सर्वेक्षण के मुताबिक आज संपन्न चुनाव में भाजपा को वर्ष 2002 की तुलना में 6 सीटों का नुकसान उठाना पड़ेगा। हालाँकि 48 सीटों के साथ वह शीर्ष पर बनी रह सकती है। कांग्रेस को पहले चरण में 7 सीटों के फायदे के साथ 37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को एक सीट के नुकसान के साथ दो सीटें मिलने की संभावना है।

इस सर्वेक्षण के मुताबिक दोनों चरणों में मिलाकर भाजपा को 12 सीटों के नुकसान के साथ 115 सीटें मिल सकती हैं, जो कि राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए काफी हैं। कांग्रेस को 13 सीटों के फायदे के साथ 64 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वेक्षण के मुताबिक इस बार भी उसे विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। अन्य को एक सीट का घाटा होगा और 3 सीटें मिल सकती हैं।

एनडीटीव ी पर प्रसारित सर्वेक्षण के मुताबिक कांग्रेस की स्थिति अच्छी रहने वाली है। सौराष्‍ट्र में कांग्रेस को 13 सीटों के फायदे के साथ 31 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को सौराष्‍ट्र में 26 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर दक्षिण गुजरात में दोनों ही दलों को 14-14 सीटें मिलने की संभावना है।

कुल मिलाकर देखें तो पहले चरण में भाजपा को करीब 13 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है और उसे 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 14 सीटों के फायदे के साथ कांग्रेस को 45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात वह क्षेत्र हैं जहाँ भाजपा को सर्वाधिक बगावत का सामना करना पड़ा है। भाजपा नेता केशुभाई पटेल, काशीराम राणा, सुरेश मेहता इन्हीं क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं और मोदी का विरोध कर रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र में शर्मनाक घटना: छात्राओं को पीरियड्स के नाम पर नंगा कर जांचा

मध्यप्रदेश के PWD मंत्री का 'गड्ढा सिद्धांत': क्या सड़कें और गड्ढे हमेशा साथ रहेंगे?

बेंगलुरु में आवारा कुत्तों को खाने में मिलेगा चिकन और चावल

नेहरू-गांधी परिवार के महिमामंडन वाली किताबें राजस्थान सरकार ने कोर्स से हटाईं

NSA डोभाल ने बताया, Operation sindoor में हमने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर साधा सटीक निशाना

सभी देखें

नवीनतम

UP : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, विरोध पर दी थी धमकी, आरोपी पिता गिरफ्तार

काकीनाडा में मेडिकल कॉलेज के 4 कर्मचारियों ने किया छात्राओं का यौन उत्पीड़न, 50 लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत

टाइटलर ने भीड़ से लूटने और सिखों को मारने के लिए कहा था, 70 साल की बुजुर्ग सिख की गवाही

नेहरू-गांधी परिवार के महिमामंडन वाली किताबें राजस्थान सरकार ने कोर्स से हटाईं

वाराणसी : लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, दशाश्वमेध घाट पर अब छत से हो रही आरती