मोदी फिर हो सकते हैं सत्तारूढ़

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:54 IST)
गुजरात विधानसभा के लिए दूसरे दौर की 95 सीटों पर रविवार को हुए मतदान के बाद सत्ता का पलड़ा मोदी के पक्ष में झुकता दिखाई दे रहा है। हालाँकि भाजपा को 2002 के मुकाबले नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस की ताकत में इजाफा होने की पूरी संभावना है, लेकिन राज्य की सत्ता इस बार भी उससे दूर ही दिखाई दे रही है।

स्टार न्यूज-नीलसन सर्व े के मुताबिक दूसरे दौर की 95 सीटों में से भाजपा को 55 सीटें मिल सकती हैं, जो कि पिछली बार की तुलना में 18 कम है। दूसरी ओर कांग्रेस को 18 सीटों के फायदे के साथ 39 सीटों पर जीत मिल सकती है।

सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को 182 सीटों में से 103 सीटें मिल सकती हैं, जो कि स्पष्ट बहुमत के लिए काफी है। हालाँकि उसे पिछली बार की तुलना में 24 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस को फायदा तो होता दिख रहा है लेकिन बहुमत के आँकड़े से वह काफी दूर रहेगी। कांग्रेस को 76 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो कि पिछली बार की तुलना में 25 ज्यादा हैं।

एनडीटीवी-जीएफके मोड सर्वे के मुताबिक भाजपा को दूसरे दौर में 55 से 65 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस की झोली में 70 से 95 सीटें गिर सकती हैं। अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना है।

इस सर्वे के अनुसार दोनों दौर के मतदान के बाद भाजपा को 90 से 110 सीटें मिलने की संभावना है। हालाँकि इस सर्वेक्षण में भी 2002 की तुलना में भाजपा को नुकसान होता दिखाई दे रहा है, लेकिन राज्य की सत्ता में भाजपा की वापसी होती दिख रही है।

कांग्रेस को 70 से 95 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य के खाते में 1 से तीन सीटें जा सकती हैं। वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और अन्य को क्रमश: 127, 51 और 4 सीटें मिली थीं।

विधानसभा चुनाव की मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री के बयान से Pakistan में खलबली, कभी भी हमला कर सकता भारत, आर्मी चीफ मुनीर की मुसीबत बढ़ी, 500 सैनिकों के इस्तीफे

Pahalgam Attack: भारत से तनाव के बीच नवाज शरीफ ने छोटे भाई शाहबाज शरीफ को क्या दी नसीहत

योरप के कई देशों में भीषण बिजली संकट, स्पेन और पुर्तगाल में प्लेन से मेट्रो तक सब ठप

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगाई फटकार, कहा आप बड़े राजमार्ग बना रहे हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग मर रहे

विजय दिवस के अवसर पर रूस ने की 8 से 10 मई को यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा