दिल्ली में काम के बाद घर लौट रही महिला को घसीटा, किया बलात्कार

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (06:34 IST)
दक्षिण दिल्ली के हौज खास गांव में दो लोगों ने एक बार में काम करने वाली 35 साल की एक महिला से कथित तौर पर उस वक्त सामूहिक बलात्कार किया, जब वह अपने घर लौट रही थी।
पुलिस ने बताया कि वह स्कूटी से वसंत विहार इलाका स्थित अपने घर लौट रही थी तब आरोपी ने उसे रोका और उसे हौज खास गांव के पास एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर ले गए, जहां उससे बलात्कार किया। यह घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे की है।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से मिले ब्योरे के आधार पर निखिल और विशाल नाम के दो लोगों को कल गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने मौके से भागने से पहले उसे पीटा भी। इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़िता के दूर के परिचित हैं। (भाषा)

नेपाल का ‘डिजिटल विद्रोह’: GenZ की क्रांति बनी भारतीय विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती, अब आगे क्‍या होगा?

भारत में भी हो सकती है नेपाल जैसी घटना, भाजपा नेता ने ही दिया बयान, अखिलेश भी बोले

नेपाल में भारतीयों की बस पर हमला, पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे थे पर्यटक, कई यात्री घायल

डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर बोले RSS प्रमुख भागवत, उन्हें डर लगने लगा है

गुजरात में दो साल में 307 शेरों की मौत, दुर्घटनाओं में 41 मरे

LIVE : मणिपुर दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 8500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर फायरिंग, किस गैंग ने ली जिम्मेदारी?

मैतेई और कुकी के बीच की खाई पाट सकेगा प्रधानमंत्री का दौरा?

टैरिफ पर बोले ट्रंप, मुश्किल था फैसला, भारत से रिश्ते में आई दरार

भारत ने दिया अमेरिका को झटका, UN में फिलिस्तीन के पक्ष में किया मतदान

अगला लेख