फलों के शौकीन, हो जाएं सावधान

फल खाएं मगर देखभाल कर ...

Webdunia
ND
बाजार में मिलने वाले फल भी केमिकल से पकाए जाते हैं। फलों को देखने में अच्छा और पकाने में सहायक ये केमिकल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हैं। आहार विशेषज्ञों की मानें तो केमिकल से पकाए फलों में केमिकल का असर भी रहता है। इससे पेट की बीमारियों के अलावा लीवर, कैंसर, आंतों का कैंसर, डायरिया आदि हो सकता है।

ND
खरीदने से पहले
साफ और विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें। स्थानीय दुकानदारों से खरीदने में विश्वास करें। अगर फल कागज में लिपटें हों, उनसे प्राकृतिक खुशबू नहीं आ रही हो, तो समझ लें फल केमिकल से पकाए गए हैं। केमिकल से पकाए फलों में कहीं-कहीं धब्बे या फफूंदी भी लगी हो सकती है। क्योंकि इनसे फल बहुत तेजी से पकते हैं। खाने से पहले फल अच्छी तरह धो लें। केमिकल का डर हो, तो उन्हें गुनगुने पानी से धोएं।

उम्र का भी रखें ख्याल
कुछ फल, जूस या शेक उम्र के अनुसार दिए जाने से ज्यादा लाभदायक साबित हो सकते हैं।

1 से 5 वर्ष- इस उम्र के बच्चों को चीकू, शहद और दूध मिलाकर शेक के रूप में दें। इस 1 गिलास शेक में 200 कैलोरी होगी।

ND
5 से 10 वर्ष- बढ़ती उम्र और विकसित होता मस्तिष्क और भी बेहतर खुराक की मांग करता है। इस उम्र के बच्चों को दिन में दो बार शेक दें। बच्चों को सोया मिल्क, मिश्री, खसखस, तरबूज और चीकू का शेक दें। इसके १ गिलास शेक में 200 से 250 कैलोरी रहती है।

10 से 20 वर्ष- इस उम्र में वजन बढ़ना और पिंपल्स होना जैसी समस्याएं आमतौर पर हो जाती हैं। ऐसे में कम कैलोरी वाली वस्तु का सेवन करना चाहिए। कच्ची केरी, पोदीना, सब्जी का जूस दें जिसमें शक्कर व काला नमक हो। इससे ठण्डापन, नमी मिलेगी और त्वचा संबंधी परेशानी नहीं होगी।

Show comments

चेहरे को हफ्ते में कितनी बार स्क्रब करना होता है सेफ? जानें स्क्रब करने का सही तरीका

डेट पर जमाना है अपना इम्प्रेशन तो ये 5 Casual Trouser करें ट्राई

महेंद्र सिंह धोनी का ये 1 घंटे वाला फिटनेस मंत्र दे सकता है आपको Workout Motivation

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

पुरुष गर्मी में चेहरे को तरोताज़ा रखने के लिए ट्राई करें ये 4 आसान फेस पैक

छोटे बच्चे को अगर रहती है कब्ज की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा आराम

28 मई : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती, जानिए 5 अनसुने तथ्य

बच्चों के पेट के कीड़ों से जुड़े इन मिथकों पर क्या आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई

क्या गर्मी में गर्म पानी पीना चाहिए? कई लोग करते हैं ये 3 गलतियां

घर का खाना भी बना सकता है आपको बीमार, न करें ये 5 गलतियां