सकारात्मक सोचो, डिप्रेशन को भगाओ

योगाभ्यास के जरिए बनाए सोच को सकारात्मक

Webdunia
NDND
वॉशिंगटन। महात्मा गाँधी का सिद्धांत था, बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो। इसी का पर्यायवाची है, सकारात्मक सोच यानी अच्छा सोचना। अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने गहन शोध के बाद यह दावा किया है कि यदि कोई व्यक्ति लगातार सकारात्मक सोच का अभ्यास करता है, तो वह उसके डिप्रेशन या अवसाद की स्थिति का एकमात्र इलाज हो सकता है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ फैमेली फिजिशियन का कहना है कि लोगों को नकारात्मक नहीं सोचना चाहिए। न ही विफलता के भय को लेकर चिंतित होते रहना चाहिए। इनकी बजाय हमेशा सकारात्मक सोच दिमाग में रखना चाहिए जो होगा अच्छा होगा। यदि कोई व्यक्ति सप्ताह में 4 से 6 दिन तक आधे-आधे घंटे का अभ्यास करता है, तो उसका सोच बदल सकता है। इन चिकित्सकों का यह भी कहना है कि उन कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए या वे काम करना चाहिए, जिसमें आपको फील गुड अहसास होता है।

योगाभ्यास के जरिए भी आप अपनी सोच को सकारात्मक बना सकते हैं। दरअसल शरीर में रसायन बनाने का जिम्मा लीवर का होता है और योग से नाड़ियाँ शुद्ध होती हैं, जो अनावश्यक रसायनों को बनने नहीं देतीं और व्यक्ति की सोच हमेशा सकारात्मक बनी रहती है।

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

रामानुजाचार्य जयंती 2024: जानें जन्म कथा और उनके उपदेश

शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 5 एनिमल पोज़

Mothers Day 2024 Quotes: मां के बारे में इन 10 महान पुरुषों की महान बातें