साइटिका : जब दर्द हद से गुजर जाए

Webdunia
अभिराम
ND
नसों में खिंचाव और दर्द संबंधी समस्या को साइटिका कहा जाता है जो कूल्हों और जाँघ के पिछले हिस्से में उत्पन्न होती है। यह परेशानी तब शुरू होती है, जब कूल्हे की नस को क्षति पहुँचती है। अपनी पूरी जिंदगी में मनुष्य कभी न कभी इससे ग्रसित होता है। इसलिए इसकी चपेट में आने वालों की संख्या भी काफी है। यह एक दबे पाँव आने वाला खतरा है जो अधिकांशतः अनियमित जीवनशैली तथा उठने-बैठने के गलत तरीकों के कारण आपके पास आ जाता है।

कारण - ऐसे लोग जो टेबल या कम्प्यूटर पर घंटों बैठकर काम करते हैं उनमें यह समस्या होती है। इससे उनकी नसों में तनाव उत्पन्न होता है। इसका एक और कारण है जब कोई इंजेक्शन कूल्हे पर दिया जाए और वह साइटिक नस के करीब हो जो मुख्य होती है।

लक्ष ण - इसका प्रमुख लक्षण तब सामने आता है जब पीठ और पैर में दर्द होने लगे। यह दर्द ऐंठन या अकड़न के कारण भी हो सकता है। जब नसों के फाइबर इससे प्रभावित होते हैं तो पैर की उँगलियों को हिलाना भी कठिन होता है। अपने पैरों को उठाने में भी तकलीफ होती है। यह रोग अगर गंभीर हो जाए तो खड़े रहना और चलना मुश्किल हो जाता है।

इला ज - इस हालत में बिस्तर पर आराम करना चाहिए। पीठ के बल लेट जाएँ और घुटनों को मोड़ लें या उनके नीचे तकिया रख लें। कुछ दिनों तक दर्द निवारक औषधियों की भी जरूरत पड़ती है। अगर इससे आराम नहीं मिले तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। नियमित फिजियोथेरेपी, सही मुद्रा में रहना, कसरत और सिंकाई सबकुछ डॉक्टर की देखरेख में होना चाहिए। तब आप इससे राहत पा सकते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम