उफ, यह गर्मी....

तपते मौसम के हेल्थ टिप्स

Webdunia
ND
गर्मी ने दरवाजा खटखटा दिया है और तापमान में भी परिवर्तन आना शुरू हो गया है। ऐसी तपती दोपहर और रूखी हवा जाहिर है आपके शरीर पर भी असर डालेगी ही। वहीं शरीर से निकलते पसीने के कारण आपको अतिरिक्त नमी और ठंडक की भी दरकार होगी ही। इसलिए गर्मी आते ही आप अपनी भोजन की दिनचर्या में एकदम परिवर्तन ले आइए।

गर्मी में चूँकि अधिक गरिष्ठ या तला-गला खाना आपको नुकसान पहुँचा सकता है अतः आपको संतुलित भोजन की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। दिन की शुरुआत कीजिए 1 लीटर पानी या ताजा नींबू पानी से। दिनभर में ढेर सारा पानी अवश्य पिएँ।

हमें यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि प्रकृति ने हर मौसम को एकदम भिन्न बनाया है, लेकिन साथ ही हर मौसम के हिसाब से ढेर सारे फायदेमंद उपहार भी हमें दिए हैं। सर्दी में शरीर को गर्मी पहुँचाने वाली सब्जियाँ, गरिष्ठ खाद्य पदार्थ और फल हैं, तो गर्मी में हल्के-फुल्के खाद्य पदार्थ, ढेर सारे रसीले फल और पेय पदार्थ प्रकृति से हमें मिलते हैं। इनमें तरबूज, ककड़ी, खरबूज, खीरा, बालम ककड़ी, अंगूर, संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, नारियल (पानीवाला), सेवफल, आम आदि जैसे फायदेमंद फ्रूट्स शामिल हैं।

ND
विशेषज्ञों के अनुसार इन सभी का उपयोग न केवल शरीर में हो रही पानी व नमी की कमी को दूर करता है बल्कि ये शरीर को ठंडक और पोषण भी देते हैं। इनसे मिलने वाले विटामिन्स और खनिज जैसे पोषक तत्व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में तो इजाफा करते ही हैं साथ ही आपकी स्किन को भी खूबसूरती प्रदान करते हैं। इन्हें आप कच्चा सलाद के रूप में, ज्यूस के रूप में या कुछ चीजों को (जैसी ककड़ी, फूलगोभी, खीरा आदि) पकाकर भी खा सकते हैं।

इसके अलावा गर्मी में रॉक साल्ट (खनिज नमक), जीरा, सौंफ व इलायची जैसे मसाले तथा दही, कच्ची केरी का पना, पुदीना, बेल के फल का रस, ठंडाई, चटनियाँ, सत्तू और जलजीरा जैसी चीजें भी शरीर के लिए बेहद अनुकूल होती हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

चातुर्मास: आध्यात्मिक शुद्धि और प्रकृति से सामंजस्य का पर्व

कॉफी सही तरीके से पी जाए तो बढ़ा सकती है आपकी उम्र, जानिए कॉफी को हेल्दी बनाने के कुछ स्मार्ट टिप्स