उम्र बढ़ने से खुशियाँ कम नहीं होती

सेहत समाचार

Webdunia
NDND
अधिकतर शोधों से पता चलता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ खुशियाँ बढ़ती जाती हैं। मिशीगन मेडिकल स्कूल विश्वविद्यालय की प्रमुख शोधकर्ता डॉ. हीथन पौंड लेसी ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ खुशियों के कम होने संबंधी हमारे मिथक सही नहीं हैं।

डॉ. लेसी ने कहा कि आने वाला समय काफी अच्छा ही होता है। उन्होंने कहा कि हम लोग संभवतः भविष्य में कुछ अच्छी चीजों और घटनाओं का अनुमान कर सकते हैं।

सुश्री लेसी और उनके दल ने 31 वर्ष की औसत आयु के 273 लोगों और 68 वर्ष के 269 लोगों का सर्वेक्षण किया। उनसे उनके वर्तमान, भूत और भविष्य की खुशियों के बारे में कई तरह के सवाल पूछे। उनसे पूछा भी गया कि जब वे 30 साल के थे तब कितने खुश थे और 70 साल की उम्र में कितने खुश हैं।

दोनों समूहों का यही अनुमान था कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी, व्यक्ति अपने आपको थोड़ा दुःखी महसूस करेगा। लेकिन यह अध्ययन बताता है कि उम्रदराज लोग युवाओं की तुलना में ज्यादा सुखी होते हैं। यह रिपोर्ट जर्नल ऑफ हैप्पीनेस स्टडी में छपी है। लेकिन युवाओं का यह मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ उनकी खुशियों में कोई कमी नहीं होती है।

' यह अध्ययन बताता है कि उम्रदराज लोग युवाओं की तुलना में ज्यादा सुखी होते हैं।'

NDND
सुश्री लेसी ने कहा कि पुराने शोधों में यह दर्शाया गया है कि लोग अपने आपको औसत स्तर से ज्यादा आँकते हैं। उन्होंने कहा- दूसरों के बारे में जो हम निर्णय लेते हैं उसकी तुलना में हम अपने बारे में सकारात्मक धारणा बना लेते हैं। जो बुजुर्ग लोग यह सोचते हैं कि वे अपने युवा जीवन में ज्यादा खुश थे उनका मानना है कि उनकी पुरानी पीढ़ी वर्तमान पीढ़ी से ज्यादा खुश थी, लगभग यही बात वर्तमान युवा पीढ़ी पर भी लागू होती है।

उनका मानना है कि उम्र के साथ उनकी खुशियाँ कम होती जाती हैं। सुश्री लेसी कहती हैं- ऐसे अनेक सिद्धांत हैं जो यह बताते हैं कि लोग क्यों ज्यादा उम्र के साथ भी खुश रहते हैं। उम्र बढ़ने के साथ वे अपनी उपलब्धियों के बजाए व्यक्तिगत संबंधों को ज्यादा तरजीह देते हैं।

सुश्री लेसी और उनके साथियों ने शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला- लोग अच्छे-बुरे समय में सामंजस्य बिठाने में माहिर होते हैं लेकिन ये सभी अपनी योग्यता को सही तरीके से नहीं स्वीकार करते हैं।

Show comments

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

इस राखी भाई को खिलाएं ये खास मिठाइयां: घर पर बनाना है आसान

रोज रात सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन और इम्युनिटी के लिए हैं बेस्ट

रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में आई है ये 5 ट्रेंडी राखियां, जरूर करें ट्राई

नवम्बर में धरती पर हमला करेंगे एलियंस, वैज्ञानिकों ने भी दे दिए संकेत! क्या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

पेट की चर्बी का दुश्मन! ये एक चीज़ आज से ही खाना शुरू कर दें, फिर देखें कमाल!

भारत में मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप 'CRIB': चिकित्सा जगत में ऐतिहासिक खोज!

रक्षा बंधन पर भाई बहन एक दूसरे से हैं दूर तो ऐसे मनाएं ये राखी का त्योहार

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस: भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की लिस्ट

रक्षाबंधन, राखी पर शेयर करें ये 10 खूबसूरत संदेश