गर्मियों में इन पांच खाद्य पदार्थों का सेवन 'न' करें...

Webdunia
अप्रैल और मई के महीनों में तापमान सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। यह गर्मी बाहर के तापमान को तो बढ़ाती ही है, साथ ही शरीर में भी गर्मी उत्पन्न करती है जिससे व्यक्ति थकान और चिड़चिड़ापन महसूस करता है जिससे उसकी एकाग्रता पर प्रभाव पड़ता है।

पानी पीने के साथ-साथ गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए सही खाद्य पदार्थों को खाना भी महत्वपूर्ण है। गलत खाद्य पदार्थों का सेवन भोजन प्रणाली पर गलत असर डाल सकता है।

गर्म ी क े दिनो ं मे ं निम्न खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए...

FILE



1. बहुत ज्यादा मसाला : गर्मी के दिनों में अत्यधिक मसालों के सेवन से बचना चाहिए। वे शरीर में गर्मी का संचार करते हैं और चयापचय की दर ( metabolism rate) को बढ़ावा देते हैं।


FILE



2. मांसाहार : मछली, चिकन, मांस, समुद्री भोजन और अत्यधिक ग्रेवी वाले व्यंजन खाने के लिए गर्मी उपयुक्त समय नहीं है। वास्तव में इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन की समस्याएं भी हो जाती हैं। ज्यादा मसालेदार खाने के सेवन से डायरिया भी हो सकता है।



FILE


3. ऑइली जंक फूड : इस मौसम में मांस, बर्गर, डीप फ्राइड व्यंजन और अन्य तेल वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचना चाहिए।


FILE


4. चाय और कॉफी : इन पेय पदार्थों से निश्चित रूप से परहेज करना चाहिए। कैफीन और अन्य पेय पदार्थ वास्तव में आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ शरीर का निर्जलीकरण ( dehydration) करते हैं व कर रहे हैं।


FILE


5. सॉस खाने से बचें : एक चीज सॉस भी बहुत नुकसान कर सकता है। उसमें तकरीबन 350 कैलोरी होती है, जो आपको सुस्त बना सकती है। कुछ सॉस में बहुत ज्यादा नमक और MSG ( मोनोसोडियम ग्लूटामेंट) होता है।

इसके बजाय गर्मी में पौष्टिक और प्राकृतिक भोजन के साथ छाछ, लस्सी, नींबू-पानी, शिकंजी और आम पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

जानिए कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ , किस परिवार से आता है क्रिकेट का यह युवा सितारा?

एक ग्रह पर जीवन होने के संकेत, जानिए पृथ्वी से कितना दूर है यह Planet

समर्स में शरीर की गर्मी बढ़ा देती हैं ये चीजें, पड़ सकते हैं बीमार

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या है परेश रावल के यूरीन से इलाज के दावे का सच, जानिए क्या बोले यूरोलॉजिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

रिलेशनशिप में फील हो रहा है अकेलापन? जानिए ये 5 बड़े संकेत जो बताते हैं कि आपका रिश्ता भी है साइलेंट डाइवोर्स का शिकार

पनीर बना दुनिया का सबसे घटिया फूड, 80% सैंपल फेल, जानिए कैसे बचें मिलावट के धोखे से

शिवलिंग मुद्रा क्या है? क्या सच में बॉडी के लिए है फायदेमंद? जानिए इस पॉवरफुल योग मुद्रा के बारे में

आज का चटपटा चुटकुला : हाथी कहां रहता है

कितने सच हैं यूरीन थेरेपी से इलाज के दावे, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर