Dharma Sangrah

छोटा है पर बड़े काम का नींबू

Webdunia
- निहालचंद जै न
NDND
नींबू में उपयोगिता का अक्षय भंडार है। जापान के एक प्रसिद्ध आहार शास्त्री का नीबू के लिए कथन है- 'घर में यह हमारा सेवक है, समाज के लिए उच्च कोटि का वैद्य है और समूचे राष्ट्रीय जीवन के लिए यह बहुत बड़ा वैज्ञानिक है।' एक से अधिक किस्म के नींबू भारत में पाए जाते हैं। प्रत्येक किस्म के नींबू में साइट्रिक अम्ल और प्राकृतिक लवण-पोटाश और फास्फोरस मुख्य रूप से होते हैं।

ये लवण रक्त की अम्लता को दूर कर उसे क्षारत्व देते हैं और रक्त को शुद्ध करते हैं। इस प्रकार सभी रोगों को हरने में मददगार होने से नींबू को औषधि समझा जाता है।वैसे तो लगभग सभी फलों में यह गुण न्यूनाधिक मात्रा में होता है, पर नींबू में अधिक होने के कारण और प्रायः सालभर मिलते रहने के कारण उसका महत्व अधिक है।

नींबू अपच एवं पेट के अन्य विकारों में भी सुधार करता है। यह स्कर्वी रोग की विशेष दवा है। नींबू कच्ची-पकी तरकारियों का स्वाद बढ़ाता है। केले, सेब के टुकड़ों पर डालने से उनका रंग नहीं बदलता-या बिगड़ता एवं उनका स्वाद बढ़ जाता है। सर्दी लगने पर सोते समय गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से फायदा होता है। कई बार ऐसा प्रयोग करने से पुराने जुकाम में भी लाभ होता है।

  नींबू अपच एवं पेट के अन्य विकारों में भी सुधार करता है। यह स्कर्वी रोग की विशेष दवा है। नींबू कच्ची-पकी तरकारियों का स्वाद बढ़ाता है। केले, सेब के टुकड़ों पर डालने से उनका रंग नहीं बदलता-या बिगड़ता एवं उनका स्वाद बढ़ जाता है।      
नींबू का प्रयोग कब्ज दूर करने में और रक्तचाप की समस्या को भी दूर करने में मददगार बताया जाता है। अधिक खाँसी या दमा जोर पर हो उस समय शहद और उसका चौथाई भाग नीबू का रस मिलाकर लेने से तुरंत आराम होता है। नींबू के पानी का एनीमा, सादे पानी के एनीमा की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है तथा कई विकारों को दूर करता है।

नींबू त्वचा के रोग, मसूड़ों की सूजन, गले की खराश, टॉंसिल के रोगों में भी लाभ करता है। आँख-कान के रोगों में भी फायदा करता है। मुँह की झाँई, मुहाँसे,घावों, दाँतों एवं चर्म रोगों के लिए श्रेष्ठ उपचार का प्रयोग है। नासिका के रक्तस्राव को तत्काल रोकता है।

  पर्वतारोही क्लबों में अक्सर सुना जाता है कि 'मध्ययुग में नेपोलियन ने आल्पस को जीता और इस युग में विश्व की सबसे ऊँची चोटी को नींबू ने जीता।' सौंदर्य संबंधी अनेक समस्याओं का हल नींबू है।      
भोजन सामग्री को खराब होने से बचाता है। ऋतु के अनुसार अपने गुणों में परिवर्तन करता है और ऋतु के दोषों के अनुकूल गुण पैदा कर लेता है। नींबू को रक्त में खटाईवर्धक माना जाता है क्योंकि वह खाने में खट्टा लगता है परंतु पेट के रसों के साथ क्रिया होने पर क्षारीय पदार्थ बन जाते हैं, जो रक्त को क्षारीय बनाते हैं।

नींबू में 89 भाग जल, 1 भाग पोषक तत्व, 1 भाग चिकनाई, 8 भाग कार्बोज, आधा भाग खनिज पदार्थहोता है। इसमें विटामिन बी और सी अधिक मात्रा में और विटामिन ए साधारण मात्रा में पाए जाते हैं। बर्फीले पहाड़ों पर जाने वाले नींबू को आवश्यक रूप से अपने साथ ले जाते हैं।

पर्वतारोही क्लबों में अक्सर सुना जाता है कि 'मध्ययुग में नेपोलियन ने आल्पस को जीता और इस युग में विश्व की सबसे ऊँची चोटी को नींबू ने जीता।' सौंदर्य संबंधी अनेक समस्याओं का हल नींबू है। सौंदर्यवर्धकों में नींबू श्रेष्ठ व सर्वत्र उपलब्ध होकर तत्काल उपयोग में लिया जा सकता है।

सिर से पैर तक के लिए सौंदर्यवर्धक, बालों के लिए बड़ा हितकर, रूसी का शत्रु होता है नींबू। इसका रस लगाकर सिर साफ करें-रूसी गायब। नींबू के शेम्पू कई रूपों में प्राप्त हैं, पर नींबू सबसे सस्ता और प्रभावी। पानी में इसका रस मिलाकर बाल धोने से बालों में चमक आ जाती है।

सौंदर्य तथा स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रातःकाल पहली चीज पानी में एक नींबू का रस मिलाकर पीना है। नींबू मिला पानी शरीर को आकर्षक बनाने में सहायक है। नींबू मिला पानी कब्ज दूर करने में भी सहायक है और यदि कब्ज नहीं रहे तो शरीर स्फूर्ति भरा रहता है और यह स्फूर्ति आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करने में प्रभावी होती है।

आँखों के चारों ओर काली धारी तथा मुहाँसे कब्ज के कारण होते हैं तथा कब्ज दूर होते ही ये गायब हो जाते हैं। इस प्रकार चेहरे को चमक प्राप्त हो जाती है। कोहनी, टखनों का कालापन भी नींबू लगाने से दूर होना पाया गया है। नींबू का उबटन प्रसिद्ध है। नींबू के गुण अनेक हैं।
Show comments

लॉन्ग लाइफ और हेल्दी हार्ट के लिए रोज खाएं ये ड्राई फ्रूट, मिलेगा जबरदस्त फायदा

इस आदत से इंसानी दिमाग हो जाता है समय से पहले बूढ़ा, छोटी उम्र में बढ़ जाता है बुढ़ापे वाली बीमारियों का खतरा

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

7 फल जिनमें शुगर की मात्रा सबसे ज्यादा, डाइट में शामिल करने से पहले जरूर जानें

शुगर लेवल बैलेंस करने वाले 5 आयुर्वेदिक फूड्स, रोजाना करें डाइट में शामिल

World Diabetes Day: विश्व मधुमेह जागृति दिवस कब मनाया जाता है, जानें इतिहास, लक्षण और उपचार

World Pneumonia Day: विश्व निमोनिया दिवस, जानें इतिहास, महत्व, उपचार और थीम 2025

Kalbhairav Puja Bhog: कालभैरव जयंती पर भगवान को चढ़ाएं ये भोग, प्रसन्न होकर देंगे भय, संकट और नकारात्मकता से मुक्ति का वरदान

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Childrens Day: बाल दिवस पर अपने प्रिय दोस्तों को भेजें ये 10 खास शुभकामना संदेश