आइए जानें निबंध क्या है?

Webdunia
' निबंध' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- नि+बंध। इसका अर्थ है भली प्रकार से बंधी हुई रचना। अर्थात वह रचना जो विचारपूर्वक, क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो।


WD


परिभाषा -

' निबंध वह गद्य रचना है, जो किसी विषय पर क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो।'

अगले पेज पर : क्या हो सकते हैं निबंध के विषय


निबंध के विषय


जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल विचार-विमर्श के लिए हमें श्रेष्ठ निबंध लेखन की आवश्वयकता होती है। निबंध‍ किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है। आज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक विषयों पर निबंध लिखे जा रहे हैं। संसार का हर विषय, हर वस्तु, व्यक्ति एक निबंध का केंद्र हो सकता है।

अगले पेज पर पढ़ें अच्छा निबंध कैसे लिखें?



अच्छा निबंध कैसे लिखें?

अच्‍छा निबंध लिखने के प्रमुख नियम निम्नवत हैं-


FILE


1. निबंध लेखन के पूर्व विषय पर विचार करें

( अ) निबंध को शीर्षकों (पॉइंट्‍स) में बांट लेना चाहिए।

( ब) इन शीर्षकों को उपशीर्षकों में बांट लेना चाहिए।

( स) अधिक नहीं तो आरंभ, मध्य व उपसंहार पर्याप्त है।

2. भाषा सरल और स्पष्ट होनी ‍चाहिए।

3. विचारों को क्रमबद्ध रूप से स्पष्ट करना चाहिए।

4. विचारों की पुनरावृत्ति से बचना चाहिए।

5. लिखने के बाद उसे पढ़िए, उसमें आवश्यक सुधार कीजिए।

6. भाषा संबंधी त्रुटियां दूर कीजिए।

7. यदि समय हो तो उसे दुबारा सुंदर सुवाच्य अक्षरों में लिखिए।

8. कोई उपयुक्त कथन याद हो तो उसे यथास्थान जोड़िए।

याद रखिए

1. निबंध परीक्षा कॉपी के दो या तीन पेज से अधिक न हो।

2. पॉइंट वाइज अर्थात शीर्षकों में लिखिए।

3. शीर्षकों को रेखांकित (अंडरलाइन) करना न भूलिए ।

समाप्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वजन घटाने से लेकर दिमाग तेज करने तक, माचा टी है सबका हल

मधुमेह रोगियों को सावन व्रत में क्या खाना चाहिए, जानें डायबिटिक व्रत भोजन की सूची और 6 खास बातें

क्यों आते हैं Nightmares? बुरे सपने आने से कैसे खराब होती है आपकी हेल्थ? जानिए वजह

बारिश के मौसम में बैंगन खाने से क्या होता है?

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सभी देखें

नवीनतम

सिर्फ नौकरी नहीं, उद्देश्यपूर्ण जीवन चुनिए

बारिश के मौसम में आंखों में हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, जानिए कैसे करें देखभाल

1 चुटकी नमक बन रहा मौत का कारण, उम्र कम होने के साथ बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी