अररिया में राजद की जीत के बाद लगे देशविरोधी नारे, दो गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (11:01 IST)
अररिया। बिहार के अररिया लोकसभा उप चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न में देश विरोधी नारा लगाने के आरोप में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अररिया से राजद प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बाद मनाये जा रहे जश्न में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले सुल्तान आजमी और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी आबिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि देश विरोधी नारे लगाये जाने से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद अररिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस जांच में पाया गया कि राजद के नवनिर्वाचित सांसद मो. सरफराज आलम के घर के बाहर कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाये थे। पुलिस ने वीडिया के आधार पर ही आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। (वार्ता)

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा

MP : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, श्योपुर में शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत

Elon Musk के 4 साल के बेटे ने Donald Trump की कर दी बेइज्जती, वीडियो वायरल

शक्ल भी कुछ-कुछ मिलती है और आंखें भी, मोनालिसा से भी खूबसूरत है उसकी बहन

केजरीवाल को अब MCD में लगा बड़ा झटका, 3 और पार्षदों ने छोड़ा साथ, AAP पर मंडराया खतरा

सभी देखें

नवीनतम

नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर महाकुंभ यात्रियों का सैलाब, मची भगदड़ में 15 की मौत की आशंका, PM मोदी ने जताया दु:ख

महाकुंभ में भीषण आग, कई पंडाल खाक

LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना, भारी भीड़ के कारण मची भगदड़, कई लोग बेहोश

Rajasthan : कोटा में रासायनिक गैस हुई लीक, 15 से ज्‍यादा छात्र हुए बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

यूट्‍यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने फिर से माफी मांगी, बोला मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

अगला लेख