प्रयाग कुंभ, पान खाना पाप है...!

इलाहाबाद कुंभ मेले में ताम्बूल दान

Webdunia
FILE
ताम्बूल अर्थात पान होता है। पान का दान करने से मनुष्य पापों से छुटकारा पा जाता है, जबकि पान खाने से पाप होता है। वह पाप पान (ताम्बूल) दान करने से नष्ट हो जाता है।

पान का पत्ता, इसके आगे का हिस्सा, इसके नाड़ी तंतु, चूना और रात के समय कत्था खाने से पाप होता है और मनुष्य को दरिद्रता भोगनी पड़ती है। इस पाप और दरिद्रता को दूर करने के लिए ताम्बूल दान करना चाहिए।

प्रयाग आने वाले तीर्थयात्री को माघ महीने में यह दान विधि पूर्वक करना चाहिए। इसके लिए मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, पंचमी, पूर्णिमा और कुंभ संक्रांति का दिन अच्छा माना गया है।

यह दान करने के लिए श्रद्धालु को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोना, चांदी तांबा या पीतल का पानदान बनवाना चाहिए। धनी और सम्पन्न श्रद्धालु दान के लिए सोने का पान, चांदी की सुपारी, बैदूर्य का कत्था और मोती रखकर दान करते हैं।

FILE
पान की संख्या एक हजार कहीं गयी है। इसकी जगह सौ सुपारी और कत्था, चूना भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सामान्य श्रद्धालु जड़ी सहित पान के पत्ते पानदान में रखते हैं। उसमें जावित्रि, लौंग, इलायची और सरौता रखते हैं। उसे रंगीन कपड़े से ढांक कर और सपत्नीक ब्राह्मण को दान देते हैं।

दान देते समय ये कहते हैं- ब्राह्मण श्रेष्ठ, सब चीजों के साथ ताम्बूल मैं आपको दे रहा हूं, मुझे पाप से मुक्त कीजिए। मैंने पान का अगला हिस्सा, उसकी नाड़ी, चूना और रात के सामय कत्था वगैरह खाया है। गलियों, सड़कों, अग्निहोत्र वाले घर, देवमंदिर और शय्या पर मैंने जो पान खाया है, उससे पाप हुआ है। मेरा वह पाप नष्ट हो जाए और वेणीमाधव मुझ पर प्रसन्न हों।

प्रयाग आकर जो श्रद्धालु स्त्री-पुरुष माघ महीने में इस तरह ताम्बूल दान करते हैं, उनका पाप नष्ट हो जाता है। इस दान से आयु- आरोग्य, सौभाग्य, पुत्र-पौत्र और धन प्राप्त होता है। जो लोग ज्यादा चीजें नहीं दे सकते, वे अपने सामर्थ्य के मुताबिक सुपारी और फल ब्राह्मण को दान कर दें।
- वेबदुनिया संदर्भ

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा

बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Calendar: साप्ताहिक पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (19 से 25 मई 2025 तक)

तेलुगु हनुमान जयंती कब आती है, क्या करते हैं इस दिन?

मई 2025 में कब से लग रहा है पंचक, कब तक रहेगा जारी, जानें पूरी जानकारी

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन क्या खास लाया है आपके लिए, पढ़ें 19 मई का दैनिक राशिफल

19 मई 2025 : आपका जन्मदिन