आद्य जगद्‍गुरु शंकराचार्य

Webdunia
FILE

दक्षिण-भारत के केरल राज्य के कालडी़ ग्राम में एक ब्राह्मण परिवार शिवगुरु दम्पति के घर आदि शंकराचार्य का जन्म हुआ। अपने माता-पिता की एकमात्र संतान रहे शंकराचार्य के पिता का बचपन में देहांत हो गया था। असाधारण प्रतिभा के धनी आद्य जगद्‍गुरु शंकराचार्य ने सात वर्ष की उम्र में ही वेदों के अध्ययन में पारंगतता हासिल कर ली थी।

आरंभ से ही संन्यास की तरफ रुचि के कारण अल्पायु में ही माता से संन्यास की अनुमति लेकर वे गुरु की खोज मे निकल पड़े थे।

वे संस्कृत के विद्वान और हिन्दू धर्म के प्रचारक थे। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार उन्हें भगवान शंकर का अवतार माना जाता है। उनके कृत्यों के आधार पर ही श्रद्धालु लोक ने 'शंकरः शंकरः साक्षात्' अर्थात शंकराचार्य तो साक्षात् भगवान शंकर ही है घोषित किया।

FILE
सोलहवें वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रह्मसूत्र- भाष्य रच कर शंकराचार्य बन गए। अपने शिष्यों को पढ़ाते हुए उन्होंने शताधिक ग्रंथों की रचना कर दी। सनातन धर्म की पुनर्स्थापना, भारत के चारों कोनों में चार शांकर मठ की स्थापना, चारों कुंभों की व्यवस्था, वेदांत दर्शन, दशनामी नागा संन्यासी अखाड़ों की स्थापना यह सब उन्हीं की देन है।

शंकराचार्य के जीवन का चार मठों की स्थापना करना ही मुख्य रूप से उल्लेखनीय कार्य रहा, जिसमें पहला 'श्रंगेरी' कर्नाटक (दक्षिण) में, दूसरा 'द्वारका' गुजरात (पश्चिम) में, तीसरा 'पुरी' उड़ीसा (पूर्व) में और चौथा ज्योर्तिमठ (जोशी मठ) उत्तराखंड (उत्तर) में, जो आज भी भारत भर में मौजूद है।

उन्होंने लगभग पूरे भारत की यात्रा की और अपने जीवनकाल का अधिक भाग उत्तर भारत में बिताया। आद्य जगद्‍गुरु शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में पवित्र केदारनाथ धाम में इहलोक का त्याग दिया।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या नजर लगने से बिगड़ने लगते हैं काम? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताई सच्चाई

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, इस घटना से होगी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

सभी देखें

धर्म संसार

26 जून 2025 : आपका जन्मदिन

26 जून 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कैसे बनाते हैं भगवान जगन्नाथ का खिचड़ी भोग, यहां पढ़ें सात्विक रेसिपी

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त