भाग्य के लिखे लेख नहीं बदलते

जैसे भावत वैसे ही विचार प्रकट होंगे

Webdunia
WD

जिस व्यक्ति के मन में जैसे भाव होंगे उसके विचार भी वैसे ही प्रकट होते हैं। जो मन के भीतर चलता है वही बाहर दिखाई देता है। उसी प्रकार हम लोगों को जो देते हैं वही हमें मिलता है।

इस संसार में केवल सुकून की तलाश में घूमने वाले को कभी सुख-शांति नहीं मिल पाती। जिसके भाग्य में जो लिखा है उससे ज्यादा उसे इस संसार में कुछ भी नहीं मिलने वाला है। यह बात मुनिश्री पीयूष सागर के सुशिष्य मुनिश्री रत्न सागर ने श्रद्धालुओं के बीच कही।

मुनिश्री ने कहा कि कोई चाहे कितना भी प्रयास कर ले, भाग्य के लेख को नहीं बदला जा सकता। इस दौरान परमात्मा को याद करते हुए अगर किसी की मौत आ जाए तो वह उसकी सद्गति का कारण बन जाती है।

किसी दुखी को देखकर अगर मन में दया के भाव आए तो समझ लेना चाहिए कि वह जिन शासक का सच्चा उपासक है। इस भाव के चलते ही उसके कदम सम्यक दर्शन की ओर बढ़ रहे हैं।

रास्ते में चलते समय जिसे सेवा की जरूरत है उसे सेवा देकर ही आगे बढ़े। इससे काम बिगड़ते नहीं बल्कि बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। यह भूल जाएं कि वह अमीर है, वह गरीब है, मैं सुंदर हूं, मैं विद्वान हूं। मन में कभी भी मैं की भावना आनी ही नहीं चाहिए। सभी को एक समान देखना चाहिए। ऐसे संस्कारों को अपने जीवन में किसी को धारण ही नहीं करना चाहिए।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को मिलेंगे धनलाभ के अवसर, पढ़ें 03 जून 2025 का दैनिक राशिफल

03 जून 2025 : आपका जन्मदिन

03 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Saptahik Muhurat: जून 2025 के पहले सप्ताह का पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में

मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन को हैं उत्सुक, जानिए थाईलैंड की रामायण 'रामकियेन' के बारे में