Festival Posters

सहनशीलता से करें सिद्धि प्राप्त

Webdunia
ND
- राजश्र ी

सभी धर्मों में बताया गया है कि सहनशीलता हमारे व्यक्तित्व को निखारती है। सहनशील व्यक्ति अपने जीवन में नहीं प्राप्त होने वाली वस्तु को भी सुगमता से हासिल कर लेता है। यहाँ तक कि वह साधना के मार्ग पर आगे बढ़कर सिद्धि को भी प्राप्त करने की क्षमता रखता है।

लेकिन जब यही सारी बातें एक अहंकारी व्यक्ति के जीवन से गौण हो जाती हैं तो वह सहनशीलता के अभाव में अपने लक्ष्य से भटक जाता है। वह फूल तो सकता है, पर फलित या पुष्पित नहीं हो सकता।

हमें अहंकार दिखाई नहीं देता, पर हमेशा हमारे सिर पर ही सवार रहता है। सहनशील व्यक्ति गंभीर तथा कम बोलने वाला होता है। वह जब भी बोलेगा, अपनी भाषा में मिठास और योग्य का ध्यान रखते हुए ही बोलेगा। वह सिर्फ उतना ही बोलेगा, जिसमें उसकी बात का सम्मान हो।

ND
वाणी और व्यवहार व्यक्ति के चिंतन की कसौटी हैं। वाणी वशीकरण मंत्र है। संयमित बोलने वाला अनेक झंझटों से अपने आप को बचाता है जबकि अधिक बोलने वाला अनेक मुसीबतों को निमंत्रण देता है। वह स्वयं अपनी नजरों में भी गिर जाता है। व्यक्ति को हमेशा अच्छे विचारों अथवा चिंतन में रहना चाहिए।

यह भी एक परम सत्य है कि जहाँ स्नेह हो, वहाँ लक्ष्मी स्वयं दौड़ी चली आती है। पुण्य योग से अर्जित लक्ष्मी का सदुपयोग ही जीवन में शांति का कारण बनता है। जीवन पर अकेले हमारा ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का भी उतना ही अधिकार है, जितना हमारे बच्चों का, हमारे परिवार का होता हैं।

इसलिए हर व्यक्ति को च‍ाहिए की वह अहंकार का मार्ग छोड़कर सहनशीलता का रास्ता अपनाए, ताकि उसका, उसके परिवार, समाज और राष्ट्र का जीवन उज्ज्वल हो। यही सहनशीलता व्यक्ति को सिद्धि की प्राप्ति की ओर ले जाती है और ‍मानव जीवन का कल्याण होता है ।
Show comments

सिगरेट के साथ ही तंबाकू खाना गाय को खाने के समान क्यों, जानिए कथा कहानी

Adhik Maas: नववर्ष 2026 में होगा 'अधिकमास', जानिए क्या होता है?

International Day of Meditation: विश्व ध्यान दिवस पर क्या करें?, जानें 10 काम की बातें

वर्ष 2026 को सबसे अच्छा बनाने के लिए लाल किताब के 12 अचूक उपाय और 5 नियम

माघ मेला 2026: स्नान की तिथियां और कल्पवास का महत्व जानें

21 December Birthday: आपको 21 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 दिसंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन, जानिए 5 दिलचस्प बातें

Weekly Horoscope 2025: साप्ताहिक राशिफल: 22 से 28 दिसंबर, साल का अंतिम चरण और क्रिसमस की खुशियां!

ईसा मसीह के जन्मदिन क्रिसमस का दिन 25 दिसंबर को चुनने के पीछे का इतिहास