अमीर अमेरिकी महिला ने भारतीय को सताया

Webdunia
गुरुवार, 1 मार्च 2012 (18:16 IST)
अमेरिका में एक अमीर महिला को भारतीय मूल की नौकरानी के उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह भारतीय महिला यहां अवैध रूप से रह रही थी।

अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक एनी जॉर्ज (39) और उसके पति ने इस महिला को अल्बानी स्थित अपने आवास में छह वर्षों तक दयनीय स्थिति में रखा। वर्ष 2009 में एनी के पति की एक विमान हादसे में मौत हो गई थी।

केरल से ताल्लुक रखने वाली इस महिला की शिनाख्त ‘वीएम’ के रूप में हुई है। उसे प्रतिघंटा काम के लिए 85 सेंट दिए जाते थे, जबकि उसे एक हजार डॉलर प्रति माह के वेतन का वादा किया गया था।

उससे प्रतिदिन 17 घंटे तक काम लिया जाता था। अनुमान लगाया गया है कि उसे इतने वर्षों के काम के बदले सिर्फ 29,000 डॉलर मिले, हालांकि उसे कम से कम 2 लाख 6 हजार डॉलर मिलने चाहिए थे।

पूछताछ के दौरान इस महिला ने बताया कि उसे 1998 में यहां गैर आव्रजक वीजा पर संयुक्त राष्ट्र के एक कर्मचारी के घर काम करने के लिए लाया गया था। एनी के यहां उसे तंग कमरे में रखा गया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor पर नेवी कैप्‍टन का इंडोनेशिया में बयान, विवाद बढ़ने पर भारतीय दूतावास ने बताया सच

बांग्लादेश में हिन्दू महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद देश में फूटा गुस्सा, विरोध प्रदर्शन, आरोपी गिरफ्तार

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

अहमदाबाद में स्थापित होगा मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का कार्यालय : डॉ. मोहन यादव

तेलुगु की मशहूर न्यूज एंकर ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से झूलता मिला शव