जी-20 आयोजन स्थल के बाहर प्रदर्शन

Webdunia
गुरुवार, 2 अप्रैल 2009 (22:55 IST)
पूँजीवाद विरोधी सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहाँ समूह 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, जहाँ विश्व के अमीर और उभरते देशों के नेता बीमार वैश्विक अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के तरीकों पर विचार करने के लिए एकत्र हुए हैं।

इससे पूर्व बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने विरोध प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। ये पुलिसकर्मी जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 75 लाख पौंड खर्च कर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं के एक हिस्से के तौर पर तैनात हुए थे।

शहर के वित्तीय इलाके में कल प्रदर्शनकारियों के हिंसक हो जाने के बाद 90 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूर्वी लंदन में दो क्षेत्रों पर छापा मारा और कल के प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के संदिग्धों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने लीवरपुल स्ट्रीट स्टेशन के निकट अर्ल स्ट्रीट से करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रदर्शनकारियों ने कल हुई एक व्यक्ति की मौत की जाँच कराने की माँग की है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के बाहर आज चौकसी रखी गई, जहाँ जी-20 मेल्टडाउन समूह के नकाबपोश विरोध प्रदर्शनकारियों ने सफेद फूल रखे। इसी स्थान पर कल विरोध प्रदर्शन किया गया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित