तमिलों से चौकस रहें-श्रीलंकाई कमांडर

Webdunia
शनिवार, 14 अप्रैल 2012 (22:27 IST)
श्रीलंकाई सेना के शीर्ष कमांडर ने देश के तमिलों को आगाह किया है कि वे कठिन परिश्रम से अर्जित शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहें।

जफना के कमाण्डर मेजर जनरल महिन्दा हाथुरूसिंघे ने पूर्व लिट्टे लड़कों को पुनर्वास के लिए अनुदान वितरित करने के बाद स्थानीय लोगों से बातचीत में यह कहा। उन्होंने कहा कि सामान्य स्थिति को बिगाडने की बजाय जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए।

हाथुरूसिंघे ने कहा- ‘तमिलों के कई गुट कठिन परिश्रम से अर्जित शांति की प्रक्रिया में अड़चन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें शांति में खलल डालने की बजाय शांति से जीवनयापन कर रहे श्रीलंका के लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।’

उन्होंने कहा लिट्टे के पृथक राज्य के लिए लड़ाई में श्रीलंका के सभी समुदायों ने तकलीफ उठाई है। अब विगत के अंधकार युग को भूलकर एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होने का समय है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश