राष्ट्रपति की मौत, मलावी में राजनीतिक संकट

Webdunia
शनिवार, 7 अप्रैल 2012 (08:24 IST)
मलावी के राष्ट्रपति बिंगू वा मुथारिका की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। राजनीतिक और अस्पताल के सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। राष्ट्रपति के निधन के बाद उनकी पार्टी और देश की उप राष्ट्रपति के बीच राजनीतिक तनाव गहराने की आशंका है।

अमेरिका ने राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया और सत्ता के हस्तांतरण में देरी की आशंका जताई है।

सरकारी मीडिया मुथारिका के दक्षिण अफ्रीका में उपचार कराने की बात कह रहा था, लेकिन विदेशी रेडियो, निजी स्थानीय मीडिया और सोशल नेटवर्क के जरिए यह बात फैल ग ई। राजधानी लिलोंगवे में अस्पताल के एक सूत्र बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले लाया गया जहां दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

राजनीतिक संकट गहराने की आशंका के कारण सरकार मुथारिका के निधन पर कुछ भी नहीं कह रही है। मलावी के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति की मृत्यु पर उप राष्ट्रपति उनकी जगह लेते हैं। इस समय जोयसे बांदा देश की उप राष्ट्रपति हैं।

लेकिन उनका देश के शीर्ष पद पर आने से राजनीतिक तनाव उत्पन्न हो सकता है क्योंकि मुथारिका ने उन्हें 2010 में सत्तारूढ़ पार्टी से बर्ख ास्त कर दिया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

प्रेमी ने ही ली हरियाणा की मॉडल शीतल की जान, कार को नहर में धकेलकर बनाई कहानी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश : हादसे वाली जगह से 70 तोले सोने समेत क्या क्या मिला?

पति की अंतिम विदाई के वक्त नहीं थम रहे थे ले. कर्नल दीपिका चौहान के आंसू

LIVE: कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ईरान-इजराइल में 5वें दिन भी घमासान, तेहरान में मौजूद 10 हजार भारतीयों के लिए एडवाइजरी