लालू यादव यूट्यूब पर लोकप्रिय

Webdunia
मंगलवार, 8 जुलाई 2008 (22:35 IST)
केन्द्रीय रेलमंत्री लालूप्रसाद ने फरवरी में रेल बजट पेश करने के दौरान एक हिन्दी कविता का अंग्रेजी में अनुवाद किया था। इस वीडियो फुटेज को यूट्यूब वेबसाइट पर बड़ी संख्या में देखा गया है।

इस वेबसाइट में लालू यादव ने रेल मंत्रालय में अपनी उपलब्धियों को एक हिन्दी कविता के माध्यम से बताया है। यह फुटेज 26 फरवरी 2008 का है। इसमें दिखाया गया है कि जब लालू हिन्दी कविता के माध्यम से अपनी उपलब्धियाँ बता रहे थे, तब कुछ सांसदों ने बीच में हस्तक्षेप कर उसका अंग्रेजी में अनुवाद कर सुनाने को कहा।

लालू रुके और फिर अंग्रेजी में बोलना शुरू किया। यहाँ मैं अपने आप को अंग्रेजी में बदलने की कोशिश करूंगा। उन्होंने अपनी कविता हिन्दी में पूरी की और फिर उसे अंग्रेजी में अनुवाद करने की कोशिश करने लगे। इस बीच सदन में ठहाके लगते रहे और लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी भी अपनी हँसी को रोकने की कोशिश करते दिखे।

फुटेज में लालू यादव को यह कहते हुए दिखाया गया है कि सभी लोग इस बात की सराहना करते हैं कि मैंने जबरदस्त काम किया है। हर साल मैंने हर दिन करोड़ों रुपये की कमाई की है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम