Biodata Maker

विल स्मिथ के लिए बेकरार हैं देव पटेल

Webdunia
शुक्रवार, 30 जनवरी 2009 (09:59 IST)
' स्लमडॉग मिलियनेयर' से लोकप्रिय हुए अभिनेता देव पटेल हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के जबरदस्त प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं। अब वे अपने साक्षात्कारों के जरिये स्मिथ को यह संदेश पहुँचा रहे हैं।

पटेल ने यह उम्मीद जताकर अपनी बेकरारी दिखाई कि स्मिथ अपने साथ काम करने के लिए उन्हें बुलाएँगे।

उन्होंने माना कि वे स्मिथ के बड़े प्रशंसक हैं और एक बार उन्होंने स्मिथ के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए तीन घंटे तक फिल्म 'हैनकोक' के प्रीमियर पर इंतजार किया था।

18 वर्षीय पटेल 'स्लमडॉग' की सफलता के बाद मीडिया के साथ अपने सभी साक्षात्कारों को स्मिथ तक यह संदेश पहुँचाने के लिए भुना रहे हैं कि वे उनके साथ काम करना चाहते हैं।

अमेरिकी समाचार कार्यक्रम एक्स्ट्रा' को दिए गए एक साक्षात्कार में पटेल ने कहा हैलो मिस्टर स्मिथ कृपया मुझे अपने साथ एक फिल्म करने दें। मैं लंदन में हैनकोक के प्रीमियर पर पहुँचा और तीन घंटे तक आपका इंतजार किया। मैंने अपने फोन में आपकी तस्वीर ली थी। पटेल का कहना है कि स्मिथ के साथ छोटी-सी भूमिका करना भी बड़ी बात होगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा, काशीवासियों ने किया भव्य स्वागत, गूंजा 'हर हर महादेव' का नारा

ढाका में घुसपैठियों के आका को भी लगाएंगे ठिकाने : योगी आदित्यनाथ

सूडान के अल फ़शर में भीषण अत्याचारों के बीच हजारों लोगों का पलायन

क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?