वीकेंड पर होता है सबसे ज्यादा सेक्स

Webdunia
FILE
अगर आप वीकेंड पर अपनी छुट्टियों के साथ अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने की योजना भी बना रहे हैं तो ऐसा सोचने वाले आप अकेले नहीं हैं।

अमेरिका में हुए एक सर्वें के नतीजे में यह देखा गया है कि ज्यादातर व्यस्क कामकाजी दिनों के मुकाबले वीकेंड पर सेक्स करना पसंद करते हैं और उनका यह वीकेंड शुक्रवार शाम से शुरू होकर रविवार की रात तक होता है, जब वे खुलकर हफ्ते भर का सेक्स इन तीन दिनों में करना चाहते हैं।


एडम एंड इव डॉट कॉम ने एक हजार लोगों पर सर्वे किया और पाया कि 72 प्रतिशत लोग वीकेंड पर आवश्यक रूप से सेक्स करते हैं। इनमें से 30 प्रतिशत शनिवार को देर रात तक सेक्स का आनंद उठाते हैं, जबकि 22 प्रतिशत सेक्स के लिए शुक्रवार की रात चुनते हैं।

शेष 20 प्रतिशत लोग रविवार की रात सेक्स करते हैं। रविवार की रात सेक्स करने वाले कुछ लोगों ने इस दिन सेक्स करने के पीछे कारण बताया और कहा कि वे रविवार की रात थकान उतारने के लिए सेक्स करते हैं।

वीकेंड को छोड़ दिया जाए तो वर्किंग डे में बुधवार को सबसे ज्यादा लोग सेक्स करते हैं। सर्वे में पाया गया कि बुधवार को कुल 14 प्रतिशत लोग सेक्स करने की चाहत रखते हैं।

सर्वें करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉक्टर कैट वैन किर्क ने बताया कि हफ्ते के बीच में बुधवार का दिन ऐसा है, जबकि लोग सेक्स करना चाहते हैं। इसका एक कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि शायद ये लोग हफ्ते के बीच में इस दिन इसलिए सेक्स करते हैं, क्योंकि वे वीकेंड पर जमकर सेक्स करने के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं।

हफ्ते के अन्य दिनों में पाया गया कि 13 प्रतिशत लोग सोमवार और मंगलवार को सेक्स करना पसंद करते हैं, जबकि गुरुवार को सेक्स करने वालों की संख्या 12 प्रतिशत आंकी गई। ( एजेंसियां)

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित