व्हाइट हाउस में हुआ बुश के चित्र का अनावरण

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2012 (19:43 IST)
हास-परिहास, आंसुओं और अतीत की यादों के बीच पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश व्हाइट हाउस लौटे, जहां अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला लौरा बुश के साथ उनके चित्र का अनावरण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति बराक ओबामा भी मौजूद थे।

अपने पूर्ववर्ती का स्वागत करते हुए ओबामा ने व्हाइट हाउस को जीवंत संग्रहालय और अमेरिकी लोकतंत्र का स्थायी प्रतीक करार दिया।

उन्होंने कहा कि दिन के अंत में जब आगंतुक चले जाते हैं और बत्तियां बुझ जाती हैं, तब हममें से कुछ को वास्तव में यहां रहने का अद्भुत सम्मान मिलता है। मेरा मानना है कि यह कहना उचित है कि हर राष्ट्रपति इस बात को जानता है कि हम यहां सिर्फ अस्थायी निवासी हैं। हम यहां किराएदार हैं।


ओबामा ने कहा कि लेकिन हम इस स्थान पर अपना एक हिस्सा भी छोड़ते हैं और आज मेरे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति तथा श्रीमती बुश उन स्त्री-पुरुषों के साथ अपना स्थान लेंगे, जिन्होंने इस देश को बनाया है और जिन्होंने इसे पूर्ण करने के लिए काम किया। चित्र में बुश ओवल ऑफिस के मध्य में खड़े दिखाई देते हैं, उनका दाहिना हाथ विलियम किंग जूनियर द्वारा व्हाइट हाउस के लिए बनवाई गई कुर्सी पर है।

बुश ने दर्शकों की हंसी के ठहाकों के बीच अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा- मुझे खुशी है राष्ट्रपति महोदय कि जब आप कठिन फैसलों की माथापच्ची के साथ इन कक्षों में घूम रहे होंगे, तो आप इस चित्र को देखेंगे और पूछेंगे, जॉर्ज क्या करते? बुश दंपति का चित्र प्रसिद्ध चित्रकार जॉन हावर्ड सेन्डेन ने बनाया है, जो कई प्रमुख हस्तियों के चित्र बना चुके हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित