सलमान बशीर होंगे भारत में पाक उच्चायुक्त

Webdunia
शनिवार, 14 अप्रैल 2012 (22:27 IST)
पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव सलमान बशीर भारत में नए पाकिस्तानी उच्चायुक्त नियुक्त किए गए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोअज्जम अहमद खान ने शनिवार को इसका एलान किया। 60 साल के बशीर को शाहिद मलिक के स्थान पर नया उच्चायुक्त बनाया गया है।

बशीर ने 2008 से इस साल मार्च तक विदेश सचिव के तौर पर काम किया। इसके बाद जलील अब्बास जिलानी को विदेश सचिव बनाया गया। मुंबई हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हुई वार्ता में बशीर ने पाकिस्तान की नुमाइंदगी की थी। बशीर डेनमार्क, लिथुआनिया, चीन और मंगोलिया में राजदूत रहे।

इसके अलावा उन्होंने जिनिवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन में काम किया। बशीर ने बीते 8 अप्रैल को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ भारत का दौरा किया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश