Hanuman Chalisa

अंतरिक्ष में सबसे लम्बी चहलकदमी

Webdunia
रविवार, 23 नवंबर 2008 (17:13 IST)
वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में सबसे अम्बी अवधि करीब सात घंटे तक चहलकदमी कर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर सौर ऊर्जा पैनल के एक गड़बड़ कल पुर्जे की सफाई तथा मरम्मत का काम पूरा कर लिया है।

अंतरिक्ष यान एंडेवर से वहाँ गए वैज्ञानिक हैडेमैरी स्टेफैनीशाइन पाइपर और स्टिफन बोवेन स्टेशन के बाहर छह घंटे 57 मिनट तक अंतरिक्ष में शून्य में लटककर मरम्मत का काम करने के बाद अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 00-58 बजे स्टेशन के अंदर लौट आए। यह स्टेशन पृथ्वी से 362 किलोमीटर की ऊँचाई पर तैर रहा है।

दोनों वैज्ञानिकों ने सौर पैनल को जोड़ने वाले तीन मीटर चौडे ज्वाइंट की मरम्मत की। स्टेशन पर इस तरह के दो ज्वांइट लगे हैं। गड़बड़ ज्वांइट धातु के कारण जाम हो गई थी, जो संभवतः चिपचिपाहट से उपजी समस्या थी। एंडेवर के 11 दिनों के मिशन पर अंतरिक्ष में कुल चार बार चहलकदमी की योजना बनाई गई है। मरम्मत में ज्वांइट की धातु के छल्ले में चिकनाई लगाई।

नासा ने इस काम के लिए दोनों अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा बंदूक से ग्रीस लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन मंगलवार को चहलकदमी के दौरान करीब एक लाख डॉलर का एक उपकरण अंतरिक्ष में हाथ से छूटकर खो गया। दोनों ने बारी-बारी से एक ही उपकरण से काम किया।

शुरुआती कठिनाइयों के बाद कल का अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। मिशन के प्रमुख अधिकारी जान रे ने कहा हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी कुशलता के साथ यह अभियान पूरा किया।

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Tejas jet crashes : कौन थे दुबई एयर शो में जान गंवाने वाले पायलट? सामने आया आखिरी वीडियो

PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया साष्टांग स्वागत, जानिए क्या है अफ्रीकी संस्कृति

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

भारत का लॉजिस्टिक्स पॉवर हाउस' बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की पहल से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में एआई बनी संजीवनी