फोंसेका की संसद सदस्यता रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010 (10:02 IST)
श्रीलंका के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल शरत फोंसेका को सार्वजनिक धन के दुरुपयोग मामले में दोषी प ाए जाने के बाद संसद ने उन्हें सांसद होने के अयोग्य घोषित कर दिया है।

जनरल फोंसेका को गत सप्ताह हुए कोर्ट मार्शल में सेनाप्रमुख रहते समय सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराने के साथ ही 30 महीने के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भी इस फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के बाद जनरल फोंसेका की संसदीय सीट भी खतरे में पड़ गई थी। श्रीलंकाई संसद ने कल यह फैसला किया कि भ्रष्टाचार के मामले में दंडित हो चुके जनरल फोंसेका की सदस्यता रद्द की जाती है। इसके साथ ही इस सीट पर उप चुनाव कराने की अनुशंसा भी कर दी गई।

जनरल फोंसेका को गत जनवरी में सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह राजपक्षे के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन से मिले केजरीवाल, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

और कितनी बेवफा होंगी पत्‍नियां, अब सेल्‍फी के बहाने पति के कत्‍ल की कोशिश

रेलवे रिजर्वेशन व्यवस्था में फिर बदलाव, जानिए कितने लोगों को मिलेगा ट्रेन का वेटिंग टिकट

20 साल छोटे लड़के से प्रेम संबंध, पति को छोड़ 2 बेटियों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई महिला

कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का विवादित पोस्ट, लिखा एक देश दो कानून