rashifal-2026

महानतम आविष्‍कारक थे स्टीव जॉब्स

ओबामा ने शोक संदेश में कहा

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2011 (10:48 IST)
PTI
एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि दुनिया ने एक दूरदृष्टा खो दिया है, जो अमेरिका के महानतम अविष्कारकों में से एक था।

जॉब्स के निधन पर जारी एक बयान पर ओबामा ने कहा कि विश्व ने एक दूरदृष्टा खो दिया है। स्टीव की सफलता को इससे बड़ा सलाम और क्या हो सकता था कि उनके निधन का समाचार ज्यादातर लोगों को उन्हीं के द्वारा ईजाद किए गए उपकरण के जरिए मिला।

ओबामा ने कहा कि स्टीव जॉब्स के निधन का समाचार सुनकर मैं और मिशेल स्तब्ध हैं। स्टीव अमेरिका के महानतम अविष्कारकों में से एक थे। उनमें अलग सोचने का हौसला था, उनमें यह विश्वास करने का साहस था कि वह दुनिया को बदल सकते हैं और ऐसा करने की पर्याप्त प्रतिभा भी थी।

ओबामा ने कहा कि अपने गैराज से दुनिया की सबसे सफल कंपनी की नींव रखने वाले जॉब्स ने अमेरिकी कौशल की मिसाल कायम की। कंप्यूटर को लघु आकार देकर और इंटरनेट को हमारी जेब तक पहुंचाकर उन्होंने न सिर्फ सूचना क्रांति को सुगम बनाया बल्कि इसे सहज और मजेदार भी बना दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा कि स्टीव अकसर कहा करते थे कि वह अपने जीवन का हर दिन इस तरह जीते हैं जैसे वह उनके जीवन का अंतिम दिन है। उन्होंने हमारा जीवन बदल दिया, उद्योग जगत को एक नई परिभाषा दी ओर मानव इतिहास में दुर्लभतम स्थान हासिल किया। उन्होंने दुनिया को देखने का हमारा नजरिया बदल दिया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

काशी-मथुरा विवाद पर CM योगी का बड़ा बयान, जानिए क्‍या बोले...

क्या है Deep fake, जिससे बदला रश्‍मिका मंदाना का चेहरा, कितना खतरनाक है और कैसे बचें इस fake टेक्‍नोलॉजी से?

डीपफेक पर लगेगी लगाम, लोकसभा में रेगुलेशन बिल पेश, जानिए क्‍या है खतरा और क्‍या होगा फायदा?

सीएम धामी ने 9 लाख से ज्यादा खातों में ‍किया पेंशन का ट्रांसफर

एमपी में इंडिगो ने बढ़ाया संकट, सैकड़ों हवाई यात्री फंसे, एयरपोर्ट पर बीती रात, किराया 5 गुना बढ़ा, सबसे ज्‍यादा असर इंदौर में