कृष्णा ने रखा छात्रों का पक्ष

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2011 (13:04 IST)
FILE
भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि व्यापक पैमाने पर वीजा का फर्जीवाड़ा किए जाने के आरोप में बंद किए गए केलिफौर्निया स्थित ट्राई वैली यूनीवर्सिटी के भारतीय छात्रों को अन्य अमेरिकी विश्वविद्यालियों में समाहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि विश्वास के साथ यहाँ आए छात्रों को इसका शिकार नहीं बनाना चाहिए। केलिफोर्निया की एक अदालत में जनवरी में दायर की गई एक संघीय शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विश्वविद्यालय ने विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से आव्रजन दर्जा दिया था। शिकायत में बताया गया था कि विश्वविद्यालय में 1,555 छात्र हैं, जिनमें से करीब 95 फीसदी भारतीय हैं।

इसके बाद, आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन की जाँच में पाया गया कि छात्रों को विवि के विभिन्न आवासीय एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया गया था और कागज पर उनके आवास के रूप में केलिफोर्निया का जिक्र था लेकिन असल में वे देश के विभिन्न हिस्सों में कामकाज कर रहे थे। इनमें मेरीलैंड, वर्जीनिया, पेनसिलवानिया और टेक्सास शामिल हैं।

कृष्णा ने इस बात का जिक्र किया कि छात्र वैध वीजा पर आए थे और शिक्षा मुहैया करने वालों ने उनके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने अमेरिकी सरकार से फर्जी संस्थानों को न्याय के दायरे में लाने की अपील की।

केलिफोर्निया स्थित इस विवि के 18 छात्रों के पैर में रेडियो कॉलर पहनाए गए थे। ऐसा जाँच प्रक्रिया के चलते किया गया था। हालाँकि, अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने दो भारतीय छात्रों के पैरों से इन्हें निकलवा दिया था।

अमेरिका में नियुक्त भारतीय राजदूत मीरा शंकर और सेन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की महावाणिज्य दूत सुष्मिता गांगुली थॉमस विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगी और कृष्णा के न्यूयार्क छोड़ने से पहले उन्हें इस विषय से अवगत कराने की उम्मीद की जा रही है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम