...तो अमेरिका को लगेंगे 136 अरब डॉलर

Webdunia
गुरुवार, 8 जनवरी 2009 (10:23 IST)
अमेरिका के रक्षामंत्री राबर्ट गेट्स ने कहा है कि इराक और अफगानिस्तान के सैन्य अभियान अगर मौजूदा रफ्तार से चले तो उन पर एक अक्टूबर से शुरू होने वाले 2009 के बजट वर्ष में 136 अरब डॉलर का खर्च होगा।

गेट्स ने नए साल की पूर्व संध्या पर शीर्ष सांसदों को लिखे पत्र में कहा है कि पेंटागन को लगभग 70 अरब डॉलर की राशि की और जरूरत होगी। गौरतलब है गत वर्ष इस मद के लिए 66 अरब डॉलर की राशि मंजूर की गई थी।

उन्होंने कहा कि यह अनुमान मेरा निजी आकलन है और इसका बुश प्रशासन या आगामी ओबामा प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है।

इस अनुमान में इराक और अफगानिस्तान के अभियानों के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान के अन्य तत्वों को भी जोड़ा गया है। गेट्स ने कहा कि ओबामा प्रशासन की समीक्षा के बाद युद्ध के लिए धन की आधिकारिक माँग की जाएगी।

युद्ध पर नजर रखने वाले हाउस और सीनेट पेनल के अध्यक्ष को सौंपे पत्र में गेट्स ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीद करना चाहिए कि ओबामा प्रशासन इन मामलों की ताजा समीक्षा करेगा और अगले साल की शुरुआत में बेहतर प्रस्ताव पेश करेगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं भाव

आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में मिली क्लीनचिट

LIVE: आदित्य ठाकरे को बड़ी राहत, दिशा सालियान मामले में क्लीनचिट

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य पर अमेरिका में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?