Hanuman Chalisa

दो साल के बाद बरामद हुए 75 शव

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2011 (09:44 IST)
फ्रांस के एक खोजी दल ने अटलांटिक महासागर में दो वर्ष पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर फ्रांस के विमान के मलवे से 75 लोगों के शव बरामद किए हैं।

खोजी दल ने गहरे सागर में डूबे इस विमान के मलबे से दो शव मई की शुरुआत में निकाले थे। बरामद शव समुद्र में करीब 3900 मीटर (12800 फुट) की गहराई में पाए गए थे।

विमान दुर्घटना की दूसरी बरसी के मौके पर फ्रांसीसी सैन्य पुलिस ने पेरिस स्थित एक प्रवक्ता ने बताया कि खोजी दल ने हाल ही में 75 शव बरामद किए है। उन्होंने बताया कि खोजी दल का मिशन जारी है। हालांकि उन्होंने शवों की स्थिति के बारे में विस्तृत विवरण नहीं दिया।

उल्लेखनीय है कि एक जून 2009 को एयर फ्रांस का एक विमान रियो डी जैनेरियो से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया था। इस विमान में 220 यात्री सवार थे। दुर्घटना के कुछ दिन बाद बचाव दल ने 50 शवों को खोज निकाला था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव के बाद मायावती पर सपा का नरम रुख क्‍यों, क्‍या अखिलेश यादव बना रहे नई रणनीति

SIR ने बढ़ाया दर्द, MP में दो BLO की मौत, एक BLO छह दिनों से लापता, आखिर क्‍या है रहस्‍य?

ट्रंप के पीस प्लान ने बढ़ाई जेलेंस्की की मुश्‍किल, जानिए क्या कहा?

दिल्ली-NCR में मौसम की डबल मार, प्रदूषण के साथ ठंड ने किया परेशान

ग्रेच्युटी, सेहत से लेकर सैलरी तक लेबर कोड की 10 खास बातें