रॉयल्स की 3 विकेट से रोमांचक जीत

Webdunia
सोमवार, 12 मई 2008 (10:51 IST)
' मै न ऑ फ द मै च' शे न वॉटस न क े तूफान ी 74 र न (40 गेंदो ं मे ं 5 चौक े, 5 छक्क े) क ी बदौल त राजस्था न रॉयल् स न े अपन े घर ू दर्शको ं क े समक् ष दिल्ल ी डेयरडेविल् स जैस ी ताकतव र टी म क े खिला फ 3 विके ट स े रोमांच क जी त दर् ज की । य ह जी त उस े मह ज 5 गें द शे ष रहत े नसी ब हुई ।

राजस्था न क े सामन े जी त क े लि ए 157 रनो ं क ा लक्ष् य था । 15.3 ओव र मे ं ज ब उसक े 6 सूरम ा बल्लेबा ज यूसु फ पठा न 8, ग्री म स्मि थ 24, मोहम्म द कै फ 1, रवीन्द् र जडेज ा 6, मास्करेनहास 9, औ र कप्ता न शे न वॉर् न 11 र न बनाक र पैवेलिय न लौ ट चुक े थे । ऐस े मे ं सहवा ग क ी सेन ा न े संभावि त जी त क ा जश् न मनान ा शुर ू ह ी किय ा थ ा क ि शे न वॉटस न दिल्ल ी क े गेंदबाजो ं प र भूख े शे र क ी तर ह टू ट पड़े ।

वॉटस न न े अपन ी चमकील ी पार ी स े राजस्थान ी दर्शको ं को न केव ल मंत्रमुग् ध क र दिय ा, बल्क ि कप्ता न शे न वॉर् न क े लबो ं प र मुस्का न भ ी ल ा दी । 19 वे ं ओव र मे ं वॉटस न द ुर्भाग्यपूर् ण ढं ग स े र न आउ ट ह ो गए । यहा ँ प र वॉटस न न े ले ग अंपाय र क े फैसल े प र आपत्त ि जताई । बा द मे ं उन्हे ं ' तीसर ी आँ ख' न े आउ ट करा र दिय ा, लेकि न त ब त क वॉटस न अपन ी भूमिक ा अद ा क र चुक े थे ।

ए क सम य राजस्था न क ो जी त क े लि ए 10 गेंदो ं मे ं 7, 9 गेंदो ं मे ं 7, 8 गेंदो ं मे ं 7 औ र 7 गें द मे ं 6 र न क ी दरका र थ ी, तभ ी चौक ा लगन े स े जी त क ा अंत र 6 गेंदो ं मे ं 2 र न र ह गया । य ो महे श अंति म ओव र लेक र आ ए, लेकि न पहल ी ह ी गें द वाइ ड क े रू प मे ं चौक े क े लि ए निक ल गई । इ स तर ह राजस्था न न े ती न विके ट स े रोमांच क जी त दर् ज करक े सेमीफाइन ल मे ं पहुँचन े क े लि ए अपन ा दाव ा पुख्त ा किया । राजस्था न न े 19.1 ओव र मे ं 7 विके ट क े नुकसा न प र 159 र न एकत् र किए ।

इससे पूर्व दिल्ली डेयरडेविल्स ने शीर्ष क्रम के लचर प्रदर्शन के बावजूद माहरूफ के 19वें ओवर में शेन वॉर्न पर अपनाए गए तीखे तेवरों की मदद से सात विकेट पर 156 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था।

डेयरडेविल्स का स्कोर 17वें ओवर तक छह विकेट पर 109 रन था, लेकिन अगले दो ओवर में 40 रन बने। इनमें से वॉर्न के 19वें ओवर में माहरूफ ने चार छक्के जड़कर कुल 27 रन लिए, जिससे दिल्ली की टीम मैच में वापसी करने में भी सफल रही। माहरूफ ने 16 गेंद पर 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे।

माहरूफ के अलावा गौतम गंभीर (31) ही अच्छा योगदान दे पाए, क्योंकि डेयरडेविल्स के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू में कुछ भी अच्छा नहीं रहा। आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे दिमित्री मास्करेनहास की पहली गेंद ही गंभीर के बल्ले को छूकर विकेट के बेहद करीब से होकर चार रन के लिए गई। गंभीर ने इस ओवर में दूसरा चौका भी जड़ा लेकिन वीरेंद्र सहवाग रंग में नहीं दिखाई दिए।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की तारीफ करना होगी कि उन्होंने सहवाग पर अंकुश लगाए रखा। सहवाग पर तेज रन बनाने का दबाव साफ दिख रहा था और ऐसे में उन्होंने शेन वॉटसन की ऑफ स्टंप की बाहर जाती गेंद पर करारा शॉट जमाया, लेकिन गेंद बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े मोहम्मद कैफ के पास चली गई। सहवाग ने 17 रन के लिए 20 गेंद खेली और केवल दो चौके लगाए।

दिल्ली को जल्द ही दूसरा झटका लगा, जब शिखर धवन ऐसे रन के लिए दौड़ पड़े जिस पर कोई भी बल्लेबाज शुरुआती चरण में रन लेने की कोशिश नहीं करता। धवन समय पर क्रीज पर नहीं पहुँच पाए और डेयरडेविल्स का स्कोर दो विकेट पर 52 रन हो गया।

गंभीर की 23 गेंद पर चार चौकों की मदद से खेली गई 31 रन की पारी का अंत सिद्वार्थ त्रिवेदी ने किया। गंभीर उनकी धीमी गेंद को एक्स्ट्रा कवर में खेलना चाहते थे, लेकिन वह बल्ले का किनारा लेकर विकेट उखाड़ गई।

मास्करेनहास ने इसके बाद अपने एक ओवर में एबी डिविलियर्स (20) और दिनेश कार्तिक (13) की संघर्षपूर्ण पारियों का अंत किया। डिविलियर्स ने गेंद को हवा में उछालकर वॉर्न को आसान कैच थमाया जबकि कार्तिक ने उछाल लेती गेंद पर विकेटकीपर को कैच दिया।

त्रिवेदी ने यॉर्कर पर अमित मिश्रा को बोल्ड करके रायल्स के समर्थकों को रोमांचित कर दिया। क्रीज पर इसके बाद दो श्रीलंकाई बल्लेबाज थे। तिलकरत्ने दिलशान (18) ने 17वें ओवर में त्रिवेदी पर चौका और छक्का जड़ा जबकि वॉर्न के अगले ओवर ने रॉयल्स का मिजाज बिगाड़ दिया।

माहरूफ ने इस ओवर में लांग ऑफ, लांग ऑन, मिड ऑन और मिडविकेट पर छक्के उड़ाए। इनमें से दूसरे छक्के पर कैफ ने एक हाथ से कैच कर दिया था, लेकिन वे अपना संतुलन नहीं बना पाए और सीमा रेखा पर गिर पड़े।

रॉयल्स की तरफ से मास्करेनहास, वाटसन और त्रिवेदी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए जबकि वॉर्न ने चार ओवर में 47 रन दिए।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या