Festival Posters

निन्यानवे का फेर

Webdunia
WD

एक राजा अपने महल के ऊपर मंत्री के साथ बैठा था। महल के नीचे एक मजदूर गरीब पति-पत्नी रहते थे। खूब हँसते तथा प्रसन्न थे।

राजा ने मंत्री से कहा कि हमारे पास अनंत संपदा है, सभी साधन हैं, परंतु जैसे यह जोड़ा खिलखिलाकर हँसता है हमें कभी ऐसी हँसी नसीब नहीं हुई। क्या कारण है? मंत्री ने कहा- महाराज केवल 99 रुपए दीजिए। मैं कारण बता दूँगा। कल से ही देख लीजिए। राजा ने 99 रुपए मंत्री को दे दिए। मंत्री ने उन रुपयों की थैली बनाकर उसे कुटिया पर फेंक दिया।

जब दोनों पति-पत्नी नौकरी करके घर लौटे तो देखा एक छोटी-सी पोटली कुटिया के ऊपर पड़ी है। उन्होंने उसे उठाया और देखा तो रुपए भरे थे। दोनों ने कहा कि लोग ठीक कहते हैं ईश्वर जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। दोनों रात भर बारी-बारी से गिनते रहे परंतु निकलते 99 रुपए ही थे। वे हैरान थे कि 100 रुपए होने चाहिए थे।

WD
सोचा, चलो जल्दी एक रुपया इसमें मिलाना है। बचत के लिए उन्होंने एक वक्त का खाना बंद कर दिया। अब वे दिन-रात यही सोचते कि किस तरह उनके पैसों में बढ़ोतरी हो जाए। यह सोच-सोचकर उन्हें न तो नींद आती थी और न ही दिन में चैन मिलता था। वे हमेशा बेचैन ही रहने लगे थे।

एक दिन मंत्री ने राजा से कहा कि अब देखिए महाराज नीचे क्या हो रहा है। राजा ने देखा कि दोनों आँगन में सिर पकड़कर सोच में पड़े हैं। हँसी-खुशी खत्म है। राजा ने पूछा कि इनको क्या हो गया है।

मंत्री ने कहा- यह 99 का चक्कर है। ये एक रुपया बनाने की सोच में पड़े हैं। आप तो करोड़ों बनाने के चक्कर में हैं, आपको हँसी कैसे आएगी। तब जाकर राजा को समझ आया कि 99 का फेर बहुत बुरा होता है। जो इससे बच गया खुशी भी उसके पास बची रहती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Maharaja Chhatrasal: बुंदेलखंड के महान योद्धा, महाराजा छत्रसाल, जानें उनसे जुड़ी 10 अनसुनी बातें

Armed Forces Flag Day 2025: सेना झंडा दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और उद्देश्य

Ambedkar philosophy: दार्शनिक और प्रसिद्ध समाज सुधारक डॉ. बी.आर. अंबेडकर के 10 प्रेरक विचार

Dr. Ambedkar Punyatithi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि, जानें उनके जीवन के 10 उल्लेखनीय कार्य

अयोध्या में राम मंदिर, संपूर्ण देश के लिए स्थायी प्रेरणा का स्रोत