खोजा ब्रह्मांड का सबसे बड़ा जलाशय

Webdunia
खगोल वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड में अब तक के सबसे विशाल जलाशय की खोज करने का दावा किया है लेकिन यह जलाशय इतनी अधिक दूरी पर है कि यहां पहुंच पाना असंभव है।

कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक पानी का यह विशाल भंडार क्वासार में इतनी दूरी पर है जितना 30 अरब को 10 खरब से गुना करने पर होता है। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक बेशक इसकी दूरी बहुत ज्यादा है लेकिन यहां मौजूद पानी के वाष्प का द्रव्यमान पृथ्वी पर मौजूद पानी से 140 ट्रिलियन गुना (एक ट्रलियन 10 खरब के बराबर होता है) ज्यादा है।

इतना ही नहीं इसका आकार सूर्य के आकार से एक लाख गुना ज्यादा विशाल है। क्वासार ब्रह्मांड में सबसे प्रचंड और चमकीला पिंड है। खगोलविदों ने कहा कि चूंकि क्वासार पृथ्वी से बहुत अधिक दूरी पर है इसलिए इसका प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में 12 अरब साल का समय लेता है जबकि पृथ्वी मात्र 1.6 अरब साल पुरानी है।

इस दल के प्रमुख मैट ब्रैडफोर्ड ने कहा कि इस क्वासर के चारों ओर वातावरण अद्वितीय है जिसमें जल की बहुत बड़ी मात्रा पैदा होती है। यह इस बात का एक और उदाहरण है कि जल पूरे ब्रह्मांड में फैला हुआ है, तब से ही जब हमारी पृथ्वी की पैदाइश भी नहीं हुई थी।

ब्रैडफोर्ड ने कहा कि खगोलविद ब्लैकहोल में मौजूद एक खास तरह के क्वासार पर अध्ययन कर रहे थे। यह क्वासार सूर्य से 20 अरब गुना ज्यादा बड़ा है और सूर्य से एक हजार गुना ज्यादा ऊर्जा बनाता है। इसी क्रम में खगोलविदों को जलवाष्प मिलने की उम्मीद थी और जल की खोज अपने आप में कोई बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं है।

इस शोध के नतीजों को एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स के आगामी अंक में छापा जाएगा। इस दल ने कहा कि मिल्की वे आकाशगंगा पर भी जलवाष्प मौजूद है लेकिन इसकी मात्रा क्वासार से चार हजार गुना कम है। मिल्की वे में जल ज्यादातर बर्फ के रूप में है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

यमुना विवाद पर हरियाणा के CM सैनी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठ फैला रहे

Delhi Election : चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल

AAP चला रही है घुसपैठियों को पनाह और घोटाले की सरकार : अमित शाह

Delhi Assembly Elections 2025 : जापान से लौटते ही दिल्ली चुनाव के प्रचार में जुटे CM मोहन यादव, बोले- जनता झूठेलाल को जान चुकी है

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, मुजफ्फरपुर में पलटी गाड़ी, महाकुंभ से लौट रहे 5 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत