चीनियों ने पैर में उगाया हाथ!

Webdunia
बीजिंग। क्या आपने कभी ऐसा इंसान देखा है जिसका हाथ अपने पैर की जगह पर हो! लेकिन चीनी डॉक्टरों ने यह कमाल किया है। उन्होंने एक युवक के हाथ को उसके पैर में जोड़ दिया जो पूरी दुनिया में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

डॉक्टरों ने झियाओ वेई नाम के 25 वर्षीय युवक के हाथ को उसके पैर में जोड़ दिया था लेकिन अब एक महीने बाद उसे वापस उसी हाथ की जगह भी लगा दिया गया है।

दरअसल झियाओ का बायां हाथ ड्रिल मशीन पर काम करते हुए कटकर अलग हो गया था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर उसके कटे हुए हाथ को इन्फेक्शन फैलने के कारण जोड़ नहीं पाए।

लेकिन डॉक्टरों ने हाथ को जिंदा रखने के लिए उसें पैर की टखनी पर जोड़ दिया। करीब एक महीने बाद जब झियाओ की कटी हुई बाजू में इंफेक्शन खत्म हो गया तो हाथ को वापस बाजू में जोड़ दिया गया।

इस अनोखी सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि झियाओ दुबारा जोड़े गए हाथ से पहले की तरह ही काम कर सकेगा।

हालांकी यह पहला मौका नहीं जब चीनी डॉक्टरों ने शरीर के अंगों को कोई दूसरी जगह पर उगा दिया हो। इससें पहले भी एक युवक की इन्फेक्शन से खराब हुई नाक की जगह दूसरी नाक उगा दी थी।

Show comments

जरूर पढ़ें

कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, क्या बोली BJP

अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- इन चिंताओं को आखिर कब सुनेंगे प्रधानमंत्री

राहुल गांधी बार-बार क्यों जाते हैं वियतनाम? भाजपा ने उठाए सवाल

America में PHD कर रही छात्रा लौटी भारत, हमास का किया था समर्थन, वीजा हुआ था रद्द

पोल खुलने से तिलमिलाए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के राजदूत ने भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

सभी देखें

नवीनतम

दक्षिण भारत में हिन्दी भाषा को लेकर चल रहे विवाद में पवन कल्याण की इंट्री, क्या बोले AP के डिप्टी CM

म्यांमार में हवाई हमले, 27 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मोहन यादव

मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी में ASI की हुई मौत, बंधक युवक को छुड़ाने गई थी पुलिस

अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी केस में DRI ने कोर्ट में दिया यह बयान