जीवाणु का मजबूत जोड़..!

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2010 (16:49 IST)
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने अनुवांशिक रूप से संवर्धित एक ऐसा जीवाणु विकसित किया है, जो विशेष तरह के गोंद पैदा करके कंक्रीट के ढाँचों में पैदा हुई दरारों को जोड़ सकता है।

इस जीवाणु को न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक दल ने विकसित किया है। इसके जरिए कंक्रीट के ढाँचों में पैदा हुई दरारों को जोड़ा जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक बार कैल्शियम कार्बोनेट और एक बैक्टीरियाई गोंद के मिश्रण का निर्माण करने के बाद यह तंतुनुमा जीवाणु की कोशिका के साथ जुड़ जाता है, जो इमारत को जोड़ देता है।

अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतिस्पर्धा के तहत इस जीवाणु को डिजाइन करने वाले शोधकर्ताओं ने कहा कि आखिरकार यह आसपास की कंक्रीट की तरह कठोर हो जाता है।

इस जीवाणु का नाम ‘बैसिलाफिला’ रखा गया है। इसे उन ढाँचों का जीवनकाल बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है, जिनका निर्माण करना पर्यावरण की दृष्टि से महँगा होता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया