पक्षी, मछलियाँ जैविक आतंकवाद का शिकार!

Webdunia
हाल ही में अमेरिका के अरकांसस प्रांत के बीबे कस्बे में नए साल की रात को आसमान से यकायक मरे और अर्धमृत परिन्दों की बारिश होने लगी। इतना ही नहीं अरकांसस नदी में हजारों मछलियाँ भी मरी हुई पाई गईं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार 5 हजार से भी ज्यादा परिन्दे आसमान से धरती पर आ गिरे। लाल चोंच वाले यह ब्लैकबर्ड प्रजाति के परिन्दे एक साथ हजारों की तादाद में सफर तय करते हैं।

स्थानीय विशेषज्ञों की मानें तो यह पक्षी किसी वॉशिंग मशीन जैसे तूफान की चपेट में तब आ गए होंगे जब वे किसी पेड़ पर रात में आराम कर रहे होगें, पर मौसम विभाग ने रिपोर्टों को खारिज करते हुए साफ किया है कि उस रात कोई तूफान अरकांसस की ओर नहीं गया था।

स्थानीय फॉरेस्ट कमीशन के अफसर रॉबी किंग जिन्होंने खुद इस घटना को देखा है, का कहना है कि इस प्रकार की घटना हालाँकि असामान्य है पर अनोखी नहीं। कई बार परिन्दे आकाशीय बिजली या झंझावात के शिकार होते है। पर यह घटना रात को हुई है तो जरूर किसी वजह से इन दुर्भाग्यशाली पंछियों ने रात में उड़ान भरी होगी, जो आमतौर पर ये नहीं करते हैं।

केरेन रॉवी जो एक पक्षी विज्ञानी है, ने इस घटना का जिम्मेदार नए साल के जश्न के दौरान की जा रही आतिशबाजी को बताया और कहा कि प्रारंभिक परिक्षण से पता चला है कि यह परिन्दे आघात और जोर से जमीन पर गिरने से मरे हैं, जिसकी एकमात्र वजह एकाएक हुआ धमाका या जोरदार शोर हो सकता है।

मीडिया में इस बात के साफ होते ही जब इस मामले की और पड़ताल की गई तो पता चला कि सिर्फ परिन्दे ही उस कातिल रात के अकेले शिकार नहीं थे बल्कि पास ही में अरकांसस प्रांत की ओर्जक नामक जगह पर तकरीबन 20 मील के क्षेत्र में अरकांसस नदी के तट पर मृत ड्रम फिश के ढेर लगे थे।

अमेरीकी मत्स्य विभाग के कीथ स्टीवन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 'हाँ, अरकांसस नदी में मरी हुई हजारों मछलियाँ मिली हैं, जिसकी जाँच के लिए नमूने भी एकत्र कर लिए गए हैं। पर उन्होंने इसकी वजह किसी बीमारी को बताते हुए ज्यादा तूल न देते हुए इसे हर साल होने वाली घटना बताया पर इतनी बड़ी तादाद में एक ही प्रजाति की मछलियों के मरने पर आश्चर्य भी जताया। स्थानीय रहवासियों और नाविकों ने भी एक ही रात में हजारों मछलियों के मरने को अजीब बताया।

जीव विज्ञानियों के मुताबिक बीबे में आसमान से मृत परिन्दे गिरने की घटना और अरकांसस नदी में हजारों मछलियों के मरने को एकसाथ नहीं जोड़ा जा सकता पर इन घटनाओं को नजरअंदाज भी नहीं किया जाना चाहिए। कस्बे के लोग इसकी वजह जानने के लिए इस वजह से भी ज्यादा बेताब है कि अगर यह किसी प्रकार के प्रदूषण की वजह से हुई है तो निश्चित ही वहाँ के निवासियों को भी इससे खतरा हो सकता है।

बहरहाल यह परिन्दे और मछलियाँ क्यों और कैसे मौत के आगोश में समा गए, इसकी जाँच की जा रही है पर कुछ लोगों ने इसे जैविक आतंकवाद, तो कुछ लोगों ने सीआईए द्वारा किसी नए रसायन के परीक्षण को इसकी वजह बताया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

LIVE: बजट पर निर्मला सीतारमण बोलीं, हमने मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज सुनी

अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुंडागर्दी कर रही है भाजपा, लोगों पर हो रहे हमले

संजय शिरसाट कराना चाहते हैं एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में सुलह, जानिए क्या कहा?

चुनाव प्रचार कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर हमला, केजरीवाल की EC को चिट्ठी